patna. बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य के विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद समेत सात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया.बिहार कैडर के 1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रसाद को अब सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त नियुक्त किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत, प्रसाद की जगह लेंगे. हालांकि, अमृत राज्य के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे. बिहार में विकास आयुक्त का पद राज्य के मुख्य सचिव के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण ओहदा माना जाता है.…
Author: News Desk
Chaibasa. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को चाईबासा पहुंचेंगे. वे यहां 11.55 बजे फुटबॉल एसोसिएशन ग्राउंड के अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद अपराह्न 12.10 बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय जाएंगे, जहां चाईबासा विधानसभा के लिए दीपक बिरूवा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद अपराह्न 1.10 बजे समाहरणालय भवन पहुंचेंगे, जहां वे मनोहरपुर विधानसभा से सांसद जोबा माझी के पुत्र जगत माझी के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे. इसके बाद वे अपराह्न 2.10 बजे बस स्टैंड के समीप बिहारी क्लब पहुंचकर सभा को संबोधित भी करेंगे. यह जानकारी झामुमो के जिला सचिव सोनाराम देवगम ने दी है.
Koderma.कोडरमा पुलिस ने बरही(हजारीबाग) में होटल चलानेवाले लरियाडीह पंचायत के वृंदा गांव निवासी सुखदेव रजक(पिता-महादेव रजक) के घर सोमवार देर रात छापा मारा. इस क्रम में पुलिस ने यहां से नकद एक करोड़ सात लाख 10 हजार 320 रुपये और 58 ग्राम अफीम बरामद की है. साथ ही एक स्कार्पियो और एसयूवी भी जब्त की है़ होटल व्यवसायी फरार है, जबकि उसके भाई रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोडरमा थाने में इस मामले में प्राथमिकी(228/24) दर्ज कर ली गयी है. छापामारी के बाद मंगलवार को कोडरमा एसपी अनुदीप सिंंह ने प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी दी. एसपी…
Jamshedpur. जमशेदपुर समेत राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. नामांकन के चौथे दिन कुल 32 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया. इसके साथ ही नामांकन कर चुके प्रत्याशियों की कुल संख्या 57 हो गयी है. इथर, पूर्वी सिंहभूम की बहरागोड़ा व पोटका विधानसभा से मंगलवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया. विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन करने वालों में बहरागोड़ा से दुर्गापद घोष, पोटका से धनंजय सिंह व कांदोमनी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा दाखिल किया है. इसके अलावा सभी छह विधानसभा क्षेत्र शनिवार…
Ranchi. झामुमो ने सोमवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में संशोधन किया है. पूर्व में 33 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी थी. मंगलवार को चुनाव आयोग को पुन: संशोधित सूची भेजी गयी है. इसमें 33 की जगह अब 38 स्टार प्रचारक होंगे. सोमवार को झामुमो में शामिल होने वाले पांच नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में जोड़ा गया है. इनमें लुईस मरांडी, मनोज कुमार पांडेय, कुणाल षाड़ंगी, लक्ष्मण टुडू व उमाकांत रजक शामिल हैं.
Ranchi. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मतदान के दिन सार्वजनिक यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुए वाहनों का प्रबंधन करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन आम जन-जीवन प्रभावित नहीं करने का प्रयास होना चाहिए. सीइओ ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी व वाहन प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने निर्वाचन कार्यों में इस्तेमाल के लिए स्कूली वाहनों को भी अधिग्रहित करने का प्रावधान किया है. बच्चों की कक्षाओं को न्यूनतम बाधित करते हुए केवल पोलिंग पार्टी के आवागमन के लिए स्कूल बसों…
Patna. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को भरोसा जताया कि झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ हरियाणा के बाद अगली बड़ी हार की ओर बढ़ रहा है. लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा)- रामविलास के प्रमुख चिराग ने यह भी कहा कि वह झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उनकी पार्टी को एक सीट की पेशकश किये जाने से ‘संतुष्ट’ हैं. उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि इस सीट समझौते से उन्हें अपमानित महसूस होना पड़ा है. पासवान ने संवाददाताओं से कहा,…
Ranchi. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को छह उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी. इसके साथ ही ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया. राजद ने एक बयान में कहा कि उसने देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव और कोडरमा से सुभाष यादव को उम्मीदवार बनाया है. बयान में कहा गया है कि रश्मि प्रकाश चतरा से, नरेश प्रसाद सिंह विश्रामपुर से और संजय कुमार सिंह यादव हुसैनाबाद से चुनाव लड़ेंगे. उम्मीदवारों की घोषणा राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा यह कहे जाने…
Ranchi. भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी व असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि आज झामुमो की स्थिति ऐसी है कि वह प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रहा है. अगर चार-पांच साल तक शासन करने के बाद भी झामुमो को प्रत्याशी नहीं मिले तो इससे ज्यादा दुर्भाग्य की क्या बात हो सकती है. श्री सरमा मंगलवार को रांची पहुंचने के बाद बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं पहली बार झारखंड में चुनाव देख रहा हूं. लेकिन इससे पहले वर्ष 2014 व 2019 में जो भी प्रभारी व सह प्रभारी…
Ranchi. दुमका से झामुमो के विधायक बसंत सोरेन ने रांची में कहा कि चंपाई सोरेन हमारे अभिभावक हैं. दुख इस बात का है कि वो अभी दूसरे दल में हैं. हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही वापस लौटेंगे. लुईस मरांडी के झामुमो में शामिल होने के सवाल पर बसंत सोरेन ने कहा कि वो कल विपक्ष में थीं, आज साथ में हैं. कोई दुश्मनी तो है नहीं. जिसको जहां से अच्छा लगा वहां आ गये. नीति-सिद्धांतों के साथ आ गये. काफी लोग शामिल होंगे और भी लोग पार्टी में आयेंगे. जो शामिल हो रहे हैं, उनका पार्टी में स्वागत…
