Author: News Desk

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें राज्यसभा सदस्य महुआ माजी को रांची सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. अब महुआ माजी रांची सीट पर बीजेपी प्रत्याशी सीपी सिंह को टक्कर देंगी. माजी जून 2022 में संसद के उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं.वह झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं. वह झामुमो की महिला इकाई की प्रमुख भी रही हैं. उन्होंने 2014 और 2019 में रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली थी. इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए…

Read More

Chaibasa. चाईबासा सदर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन सह झामुमो प्रत्याशी के रूप में मंत्री दीपक बिरुवा ने अनुमंडल कार्यालय, चाईबासा में बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बिहारी क्लब स्थित पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम सभास्थल से जुलूस के रूप में अपने समर्थकों के साथ रैली निकाली. इस दौरान उनके नामांकन दाखिल करने को लेकर समर्थकों की भारी भीड़ पहुंची. चाईबासा सदर विधानसभा सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिये सुरक्षित गढ़ रहा है. विगत 15 वर्षो से इस सीट पर जेएमएम का कब्जा है. वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बागुन सुंम्ब्रई को पराजित कर जेएमएम के दीपक…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची से निराश पार्टी नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस कड़ी में जमशेदपुर से भाजपा नेता पूर्व आईपीएस राजीव रंजन सिंह का नाम भी जुड़ गया है. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नेता रहे पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को त्याग पत्र भेजा है. उन्होंने बताया कि वह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व…

Read More

Atumobile Atum Version 1.0 E-Bike: पेट्रोल और डीजल की कीमतें जब से बढ़ रही हैं लोग इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। भारत के अंदर बहुत ज्यादा मात्रा में 4 व्हीलर और 2 व्हीलर नजर आने लगे हैं। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की मांग भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। इन सभी के बीच इलेक्ट्रिक साइकिल की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी द्वारा Atumobile Atum Version 1.0 E-Bike लॉन्च की गई है जो 100 किलोमीटर की रेंज के साथ आती है। यह एक छोटी साइज के कंपैक्ट इलेक्ट्रिक…

Read More

Kajan. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में भारत हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है तथा क्षेत्र में शांति लाने के लिए वार्ता और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है. मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के कजान शहर में पहुंचने के कुछ घंटों बाद पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी पुतिन को बताया. भारतीय पक्ष ने रूसी सेना में सहायक स्टाफ के रूप में…

Read More

चक्रवाती तूफान डाना के 24 अक्तूबर को ओड़िशा व पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी व सागर दीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है चक्रधरपुर. गंभीर चक्रवाती तूफान के 25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से टकराने की आशंका के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) क्षेत्र से गुजरने वाली 150 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. एसईआर के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रद्द की गई ट्रेन में हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनुमा एक्सप्रेस, कामाख्या-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी शताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा-भुवनेश्वर शताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस शामिल हैं. एसईआर…

Read More

Jamshedpur. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पुरी से लेकर पश्चिम बंगाल तट तक पूरे पूर्वी तट के चक्रवाती तूफान ‘डाना’ से प्रभावित होने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और दक्षिणी पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की आशंका है. इस दौरान, 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं. झारखंड में…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता (सीजीएल)-2023 के तहत 21 व 22 सितंबर को ली गयी परीक्षा में गड़बड़ियों की सीबीआइ जांच को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान प्रार्थी व प्रतिवादी का पक्ष सुना. खंडपीठ ने मामले में राज्य सरकार व झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को नोटिस जारी किया. प्रतिवादियों को जवाब दायर करने को कहा. परीक्षाफल के प्रकाशन पर रोक नहीं लगायी. मामले की अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी. इससे पूर्व प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता…

Read More

Mumbai. राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत 1,500 रुपये के उछाल के साथ एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव को पार कर गयी. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है. चांदी की कीमतों में लगातार पांचवे दिन बढ़त जारी रही और यह 1,500 रुपये के उछाल के साथ 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी. शुक्रवार को चांदी की कीमत 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई…

Read More

New Delhi. दीपावली से पहले भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक नयी शुरूआत की है. इसके तहत बीएसएनएल ने 24 साल बाद अपना नया लोगो पेश किया है. इसके साथ ही अपना स्लोगन ‘कनेक्टिंग इंडिया’ को बदल कर ‘कनेक्टिंग भारत’ कर दिया है. इसके अलावा बीएसएनएल ने सात नयी सेवाएं पेश की है. संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इन सात नयी सेवाओं की शुरुआत की. मालूम हो कि बीएसएनएल जल्द ही अपनी 4जी सेवा पूरे देश में लॉन्च करने जा रही है और 5जी सेवा पर भी तेजी से काम कर रहा है. बीएसएनएल की नई सेवाओं का अनावरण…

Read More