Author: News Desk

Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा विधानसभा चुनाव में एक ही नारा, हेमंत दोबारा के साथ मैदान में उतर चुका है. इस नारे के साथ बड़े-बड़े होर्डिंग्स व पंपलेट बनवाये जा रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया में भी इसे झामुमो के तमाम नेता शेयर कर रहे हैं. पार्टी की ओर से सबको कहा गया है कि पार्टी का मुख्य नारा यही होगा. इसके अलावा जेल का जवाब जीत से भी प्रमुख नारा होगा. वहीं, मईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी को भी प्रमुखता से प्रचारित-प्रसारित किया जा रहा है. कल्पना सोरेन भी हर सभा में यही नारा लगा रही हैं.

Read More

Latehar.झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू ‘आदर्श आचार संहिता’ के बीच लातेहार पुलिस ने मंगलवार सुबह यात्री बस ‘अर्श’ से करीब 14.99 लाख रुपये नकद जब्त किये हैं. रांची से गढ़वा जा रही इस बस से बरामद उक्त राशि एक बैग में रखी हुई थी. बैग में मिली इस नकदी का कोई दावेदार अब तक सामने नहीं आया है. मंगलवार सुबह ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के समीप वन चेकनाका पर वाहनों की जांच की जा रही थी. अभियान का नेतृत्व दंडाधिकारी रितेश कुमार कर रहे थे. उनके साथ सअनि नरेंद्र शर्मा, सीआरपीएफ की ई-16 बटालियन और जिला पुलिस के जवान…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू 24 अक्तूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. नामांकन के दौरान पूर्वी विधानसभा के विभिन्न मंडलों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे. नामांकन के दौरान सीतारामडेरा और बारीडीह मंडल के कार्यकर्ता भालुबासा हरिजन स्कूल के मैदान में एवं टेल्को, बिरसानगर, बर्मामाइंस, गोलमुरी और साकची के हजारों युवा एवं महिला कार्यकर्ता साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान व आमबागान में एकत्रित होंगे. वहां से जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचने के बाद भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इससे पहले पूर्णिमा…

Read More

Jamshedpur. एनडीए समर्थित जुगसलाई विधानसभा सीट से रामचंद्र सहिस की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को भाजपा और आजसू पार्टी की समन्वय समिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में हुई. बैठक में रामचंद्र सहिस की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक संचालन समिति बनाने का निर्णय लिया गया. ताकि भाजपा और आजसू कार्यकर्ता आपसी समन्वय स्थापित कर जुगसलाई विधानसभा सीट से रामचंद्र सहिस की जीत सुनिश्चित हो सके. इस दौरान चुनावी तैयारियों को मजबूत करने, साथ मिलकर गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा-एनडीए प्रत्याशियों…

Read More

Jamshedpur. टाटा वर्कर्स यूनियन की फाइनांस कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह की मौजूदगी में कमेटी के सारे सदस्यों को पहले अगस्त और सितंबर के एकाउंट को सबके सामने रखा गया. इसके बाद सारे लोगों ने एकाउंट को पारित कर दिया. करीब 42 करोड़ रुपये का एकाउंट पेश किया गया. हालांकि, दो से तीन लोगों ने खर्चे को नियंत्रित करने पर बल दिया. इस दौरान यह देखा गया कि कुछ ज्यादा खर्चे हुए है. लेकिन कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने साफगोई से सारी बातों को रखा कि…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में आरएंडडी प्रोजेक्ट का वर्किंग मॉडल को विकसित करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाया गया है. टाटा स्टील के एमडी के स्तर पर यह कमेटी बनायी गयी है. इस कमेटी में चेयरपर्सन वीपी टेक्नॉलॉजी सुबोध पांडेय को बनाया गया है. वहीं, सदस्य के तौर पर कुल 13 लोगों को शामिल किया गया है, जिसमें नीदरलैंड, यूके और टाटा स्टील इंडिया के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. टाटा स्टील के तीनों प्लांट के बीच आपसी को-ऑर्डिनेशन कर आरएंडडी को आगे ले जाने के लिए यह कमेटी काम करेगी.

Read More

Chakulia. विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उड़न दस्ता टीम ने चाकुलिया थाना क्षेत्र के बेंद चेकपोस्ट पर छापामारी अभियान चलाया. चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वाहन से एक लाख रुपये नगद जब्त किये गये. चुनाव के दौरान 50 हजार से अधिक नकद एक साथ ले जाने पर मनाही है. इसके बावजूद वाहन पर लगभग एक लाख की राशि एक साथ लेकर जाया जा रहा था. इससे पहले भी बेंद चेक पोस्ट पर उड़न दस्ता टीम ने एक वाहन से 50 हजार 200 रुपये बरामद किये थे.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने प्रत्याशी के रुप में बन्ना गुप्ता की घोषणा की है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में जाकर सिंबल लिया. 24 अक्तूबर गुरुवार को प्रत्याशी बन्ना गुप्ता नामांकन करेंगे. गुरुवार के दिन सभी कार्यकर्ता कदमा पहुंचेंगे. वहां से सभी कार्यकर्त्ता 11 बजे साकची आमबगान पहुंचेंगे, जहां झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी ओडिशा के कोरापुट सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका के साथ यूपीए गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता एवं प्रत्याशी बन्ना गुप्ता जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा के बाद पदयात्रा करते हुए प्रत्याशी समाहरणालय पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे. बन्ना गुप्ता…

Read More

Jamshedpur.बिरसानगर थाना क्षेत्र के सरकारी कुआं मैदान के पास हीरो यूनियन बाइक शो-रूम के गैराज से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन जिंदा गोली बरामद की है. इस मामले में बिरसानगर पुलिस ने शो-रूम के इंचार्ज जितेंद्र चौधरी और उसके दो साथी नीतेश कुमार और राशिद को गिरफ्तार किया है. जितेंद्र चौधरी पर तीन बाइक बेचने और कुछ सामान बेचकर करीब 2.80 लाख रुपये का गबन करने का आरोप भी लगाया गया है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी बिरसानगर थाना परिसर में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन कर सिटी एसपी कुमार…

Read More

Jamshedpur. स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर जिला अंतर्गत गठित एफएसटी एवं एसएसटी सक्रियता से कार्य कर रही है. शहर के अंदर के चेकनाकों के अलावा अन्तर्राज्यीय एवम अंतरजिला चेकनाका पर सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है. इसी क्रम में वाहन जांच के क्रम में बिष्टुपुर-आदित्यपुर चेकपोस्ट से 3.7 लाख रुपये जब्त किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दो-पहिया, चार पहिया, मालवाहक व वीआइपी वाहन आदि सभी की सघनता से जांच के निर्देश दिए गए हैं. जिला के सीमावर्ती क्षेत्रों से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के…

Read More