Author: News Desk

Ranchi. झामुमो ने चर्चाओं के बीच आखिरकार मंगलवार की देर रात 35 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.झामुमो ने कुणाल षाड़ंगी को टिकट नही दिया है. बहरागोड़ा से वर्तमान विधायक समीर मोहंती पर ही भरोसा जताया है. सरायकेला सीट को होल्ड पर रखा गया है. सोमवार को भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुई लुईस मरांडी का नाम भी सूची में नहीं है. भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए सरायकेला से गणेश महाली का भी नाम सूची में नही है. झामुमो ने 22 सीटिंग विधायकों का टिकट दे दिया है . जबकि मनोहरपुर से जोबा मांझी के बेटे जगत मांझी…

Read More

जमशेदपुर । पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा. अजय कुमार ने मंगलवार को होटल केनेलाईट मे आयोजित पत्रकार सम्मेलन में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान का अपमान करना भाजपा एवं भाजपाईयों की नियति बन गई है. आचार संहिता लागू होने के दौरान ओड़िशा के राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर रहते हुए चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य रघुवर दास का जमशेदपुर आवास में आना संविधान की मर्यादा का उल्लघंन है. पूर्व सांसद डा.अजय कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रपति और मुख्य चुनाव आयुक्त से की है. यहां यह भी महत्वपूर्ण है कि एक संवैधानिक पद…

Read More

Ranchi. झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची से निराश एक निवर्तमान विधायक एवं तीन पूर्व विधायकों सहित इसके कई नेताओं का पाला बदलना पार्टी के भीतर पनप रहे असंतोष को दिखाता है. पार्टी बदलने वाले नेताओं की एक बड़ी शिकायत यह है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर चुनाव से पहले अन्य दलों से आए नेताओं को उम्मीदवार बना रही है. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 13 नवंबर एवं 20 नवंबर को होगा तथा मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. कार्यकर्ताओं की अनदेखी, बाहरी पर भरोसा…

Read More

Ranchi. यात्रियों को रास्ते में उतारकर चुनाव कार्य के लिए पुलिस द्वारा बसों को पकड़े जाने की शिकायत झारखंड बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ने डीजीपी अजय कुमार सिंह से की है. पत्र में उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव में बसों को अधिग्रहण करने के लिए व्हीकल मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया था. जो बसें अधिग्रहित की जाती हैं, वह ऑनलाइन दिखती हैं. इसके बावजूद रास्ते में यात्रियों को उतारकर बसों का अधिग्रहण किया जाना उचित नहीं है. क्योंकि बस मालिक हर चुनाव में सहयोग करते हैं. ऐसे में निर्वाचन कार्य के साथ ही यात्रियों की सुविधाओं…

Read More

Koderma.झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी नॉमिनेशन के बीच कोडरमा जिले में पुलिस ने छापेमारी की है. छापेमारी में करोड़ों रुपए के साथ-साथ अफीम व अन्य सामग्री भी बरामद हुई है. नोटों की संख्या इतनी है कि इसे गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी है. पुलिस ने आयकर विभाग की टीम को भी बुला लिया है. कोडरमा के एसपी को एक गुप्त सूचना मिली थी. इसी के आधार पर पुलिस ने देर रात छापेमारी की. एसपी को सूचना मिली थी कि कोडरमा थाना के ग्राम वृंदा में रहने वाले सुखदेव रजक के घर कुछ असामान्य है. इसके बाद एसपी ने…

Read More

Ranchi. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि चुनाव के दौरान सभी प्रत्याशियों को समान अवसर देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का अनुपालन अनिवार्य है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में प्रवर्तन एजेंसियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध धन का उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है. प्रवर्तन एजेंसियां अवैध धन और सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाये. श्री कुमार ने वन विभाग को चेक पोस्टों पर सघन जांच करते हुए अवैध सामग्री के आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश…

Read More

Kharsawan. खरसावां के गांगुडीह आम बगान के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गयी है. इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने खरसावां-रड़गांव मार्ग को जाम कर दिया है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह गांगुडीह के गुरुचरण कुरली के चार वर्षीय पूत्र गणेश कुरली सड़क किनारे टहल रहा था. इस दौरान गांगुडीह आम बगान के पास खरसावां से रड़गांव की ओर तेज रफ्तार से जा रही ट्रैक्टर के चपेट में आने से गणेश कुरली की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रेक्टर तेज रफ्तार से हुडंगदा होते…

Read More

Galudih. श्रम अधीक्षक के 470 रुपये मजदूरी भुगतान के आदेश के बाद गालूडीह बराज डैम के तटबंध निर्माण का काम ठप हो गया है. दरअसल, श्रमिकों की कम मजदूरी की शिकायत के बाद सोमवार को श्रम अधीक्षक ने मामले की जांच की थी. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में अकुशल मजदूर को 470 रुपये भुगतान करने की बात कही थी. साथ ही ठेका कंपनी के कर्मचारियों से मंगलवार को जमशेदपुर में भुगतान से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा था. इधर जांच के बाद मंगलवार को कामकाज ठप रहा. कार्य स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा. यहां नोएडा की शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी…

Read More

Galudih. गालूडीह पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान बाघुड़िया पंचायत के कासपानी गांव के पास जंगल में चला. यहां पर पुलिस ने महुआ शराब बनाने वाली जगह पर जाकर जावा महुआ और भट्टी को नष्ट कर दिया. पुलिस ने बताया कि कासपानी गांव के पास जंगल में महुआ शराब बनायी जा रही थी. पुलिस आने की भनक मिलने के कारण शराब बनाने वाले पुलिस पहुंचने से पहले भाग गए. इस दौरान पुलिस ने 700 किलो ग्राम जावा महुआ और भट्टी को नष्ट कर दिया. छापामारी में थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश के अलावा एएसआई…

Read More

Rajnagar. सरायकेला के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मंगलवार को राजनगर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उन्होंने कई जगहों पर कार्यकर्ताओं से मिलकर एकजुट होने की अपील की. इस दौरान चंपाई सोरेन ने झामुमो सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार विगत पांच वर्षों से आदिवासियों को छलने का काम किया है. ऐसे में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है. उन्होंने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ केवल भाजपा सरकार ही रोक सकती है. चम्पाई सोरेन 25 अक्तूबर को…

Read More