Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JMM Candidate Announce: झामुमो ने जारी की 35 उम्मीदवारों की सूची, बहरागोड़ा से समीर को ही टिकट, फिर खाली हाथ रह गये कुणाल, गणेश महाली का इंतजार बढ़ा, सरायकेला होल्ड पर
    Breaking News

    JMM Candidate Announce: झामुमो ने जारी की 35 उम्मीदवारों की सूची, बहरागोड़ा से समीर को ही टिकट, फिर खाली हाथ रह गये कुणाल, गणेश महाली का इंतजार बढ़ा, सरायकेला होल्ड पर

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झामुमो ने चर्चाओं के बीच आखिरकार मंगलवार की देर रात 35 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.झामुमो ने कुणाल षाड़ंगी को टिकट नही दिया है. बहरागोड़ा से वर्तमान विधायक समीर मोहंती पर ही भरोसा जताया है. सरायकेला सीट को होल्ड पर रखा गया है. सोमवार को भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुई लुईस मरांडी का नाम भी सूची में नहीं है. भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए सरायकेला से गणेश महाली का भी नाम सूची में नही है. झामुमो ने 22 सीटिंग विधायकों का टिकट दे दिया है . जबकि मनोहरपुर से जोबा मांझी के बेटे जगत मांझी को टिकट दिया गया है. राजधनवार सीट पर झामुमो ने निजामुद्दीन अंसारी को टिकट दिया है. यहां से माले ने भी राजकुमार यादव को मैदान में उतार दिया है, जबकि वह भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. आजसू से आये उमाकांत रजक को चंदनकियारी से टिकट दे दिया गया है. भाजपा से झामुमो में आये केदार हाजरा को भी जमुआ से टिकट दिया गया है. हाल ही में पार्टी में शामिल हुए अमित महतो को सिल्ली से उतारा गया है. शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन को टिकट दिया गया है. हालांकि लिट्टीपाड़ा के एक सीटिंग विधायक का टिकट कटा है. दिनेश विलियम मरांडी का टिकट काटकर झामुमो ने हेमलाल मुर्मू को टिकट दिया है.
    विस क्षेत्र का नाम-उम्मीदवार का नाम
    बरहेट- हेमंत सोरेन
    राजमहल- एमटी राजा
    बोरियो- धनंजय सोरेन
    महेशपुर -स्टीफन मरांडी
    शिकारीपाड़ा-आलोक सोरेन
    नाला-रविन्द्रनाथ महतो
    दुमका – बसंत सोरेन
    मधुपुर-हफीजुल हसन
    सारठ-उदय शंकर सिंह
    गाण्डेय-कल्पना मुर्मू सोरेन
    गिरिडीह-सुदिव्य कुमार
    डुमरी-बेबी देवी
    चंदनकियारी – उमाकांत रजक
    टुण्डी- मथुरा प्रसाद महतो
    बहरागोड़ा- समीर मोहन्ती
    घाटशिला -रामदास सोरेन
    पोटका -संजीव सरदार
    जुगसलाई-मंगल कालिन्दी
    ईचागढ़-सबिता महतो
    चाईबासा -दीपक बिरुवा
    मझगांव- निरल पूरती
    मनोहरपुर -जगत मांझी
    खरसावां -दशरथ गागराई
    तमाड़- विकास मुण्डा
    तोरपा – सुदीप गुड़िया
    गुमला -भूषण तिर्की
    लातेहार -बैद्यनाथ राम
    गढ़वा- मिथिलेश कुमार ठाकुर
    जमुआ – केदार हाजरा
    भवनाथपुर- अनंत प्रताप देव
    सिमरिया -मनोज चन्द्रा
    सिल्ली-अमित महतो
    बरकट्ठा-जानकी यादव
    धनवार- निजामुद्दीन अंसारी
    लिट्टीपाड़ा- हेमलाल मुर्मू

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    again Kunal left empty handed JMM releases list of 35 candidates only Sameer gets ticket from Baharagora Seraikela on hold wait for Ganesh Mahali extended
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026
    Recent Post

    Trade Union Strike: ट्रेड यूनियन की एक दिन की हड़ताल का सामान्य जनजीवन पर मिला-जुला असर, श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

    February 12, 2026

    Jharkhand: अदालत के बाद अब DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ायी गयी सुरक्षा, जांच में जुटी टीम

    February 12, 2026

    Chaibasa: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग के साथ बलात्कार के जुर्म में एक व्यक्ति को 21 साल कैद की सजा सुनायी

    February 12, 2026

    Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली मसाला और खाद्य सामग्री के कारोबार का किया भंडाफोड़

    February 12, 2026

    Jharkhand Assembly: झारखंड के मंत्री-विधायकों को मिला टेबलेट, अब कहीं से, कभी भी विधानसभा की कार्यवाही में हो सकेंगे शामिल

    February 12, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group