Author: News Desk

Ranchi. रेलवे भर्ती के लिए अभ्यर्थी के बदले कथित तौर पर परीक्षा देने पहुंचे उसके रिश्तेदार (साला) को रांची में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बिहार के गयाजी जिला निवासी लालू कुमार उर्फ अनीश कुमार अपने रिश्तेदार (जीजा) के स्थान पर एक निजी केंद्र में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में शामिल हो रहा था. उन्होंने बताया कि ‘फिंगरप्रिंट’ प्रमाणीकरण प्रक्रिया के दौरान वह पकड़ा गया. इस मामले में परीक्षा नियंत्रक रामाशंकर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चुटिया स्थित सेंटर में रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा आयोजित थी.…

Read More

Ranchi. भाजपा की झारखंड इकाई ने मंगलवार को जिला अध्यक्षों के चुनाव 18 दिसंबर तक संपन्न कराने का निर्णय लिया है. पार्टी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चुनाव कराने के लिए पार्टी ने प्रत्येक जिले में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने बताया, मंगलवार को हुई संगठनात्मक बैठक में पार्टी ने 18 दिसंबर तक सिर्फ दो दिनों में जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे करने का फैसला किया है. सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है. झारखंड में केवल 24 प्रशासनिक जिले हैं,…

Read More

New Delhi.कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों के लिए व्हिप जारी कर उनसे अगले तीन दिन सदन में उपस्थित रहने को कहा है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अपने लोकसभा सदस्यों से कहा है कि वे बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सदन में उपस्थित रहें. कांग्रेस ने अपने लोकसभा सदस्यों को ऐसे समय व्हिप जारी किया है, जब माना जा रहा है कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र के इस आखिरी सप्ताह में ‘भारत के रुपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्द्धन (शांति) विधेयक, 2025’ और ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ सदन में चर्चा और…

Read More

New Delhi.झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र अपूर्व गंगवार के शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन दिल्ली पहुंचीं. समारोह में शामिल होकर दोनों ने नव दंपत्ति को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की.राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार की शादी बरेली में संपन्न हुई थी. 10 दिसंबर को अपूर्व गंगवार और संजना विवाह बंधन में बंधे थे. इसके बाद 16 दिसंबर को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से सैकड़ों दिग्गज नेता और वीवीआईपी मेहमान शामिल हुए.

Read More

Potka. पोटका थाना में नवनियुक्त चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की उसके प्रेमी गणेश मांझी ने मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार दोपहर की है. युवक गणेश मांझी ने खुदकुशी करने के पहले एक वीडियो जारी किया है. यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पहले तो गणेश मांझी ने बताया है कि ज्योतिका उसके साथ रिलेशनशिप में थी. उसका नौ साल से ज्योतिका के साथ प्रेम संबंध था. गणेश मांझी ने बताया कि ज्योतिका उसे धोखा दे रही थी. ज्योतिका के साथ पोटका थाना प्रभारी ने संबंध बनाया था. ऐसा…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल की रेलवे साइडिंग में मंगलवार सुबह एक बार फिर मालगाड़ी की बोगी बेपटरी हो गई. इस घटना से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ और गुवा सेल से होने वाली लौह अयस्क की ढुलाई कई घंटों तक पूरी तरह ठप रही. मिली जानकारी के अनुसार, गुवा सेल के बंकर साइड पर सुबह करीब 10:45 बजे मालगाड़ी की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई. बेपटरी होते ही रेलवे ट्रैक पूरी तरह जाम हो गया, जिससे रेल लाइन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस मार्ग से लगभग चार घंटे तक किसी भी…

Read More

Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली नगर परिषद अंतर्गत गौसनगर शाही कॉलोनी रोड नंबर-9 में चोरी की एक बड़ी घटना हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. चोरी की यह घटना सोमवार की देर रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित परिवार ने बताया घटना के समय घर के सभी सदस्य चांडिल के कीटाडीह उर्स में शामिल होने गए थे. घर में केवल अख्तर अली मौजूद थे. वह सो रहे थे. अख्तर…

Read More

Jamshedpur. बोड़ाम थाना क्षेत्र में नवविवाहिता महिमा महतो ने अपने कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति निरंजन महतो ने बताया कि मोबाइल फोन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. कहासुनी के बाद महिमा गुस्से में अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. दरवाजा खोलते ही परिजनों के होश उड़ गए. महिमा साड़ी के सहारे पंखे से लटकी हुई थी. परिजनों ने तुरंत उसे नीचे…

Read More

Jamshedpur. आजादनगर थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर सिटी इन होटल के समीप स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में 30 वर्षीय मूक बधिर युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. पीड़िता के परिजनों ने मुख्य आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के परिजनों के अनुसार, युवती मूकबधिर है और आरोपी अमित कुमार केस ट्रांसपोर्ट कंपनी परिसर में देखरेख का कार्य करता है. पीड़िता रोजमर्रा के कार्यों के तहत कंपनी परिसर में पानी भरने…

Read More

Kolkata. निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित किया जिसमें अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु, पलायन और गणना प्रपत्र जमा न करने सहित विभिन्न कारणों से 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इन नामों को हटाने के बाद राज्य की मसौदा मतदाता सूची में 7,08,16,631 मतदाताओं के नाम होने की उम्मीद है, जो एसआईआर से पहले मतदाताओं की संख्या 7,66,37,529 से 58,20,898 कम है. राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना को देखते हुए मतदाता सूची…

Read More