Ranchi. झारखंड शराब घोटाले में आरोपी उत्पाद विभाग के तत्कालीन संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह और एसीबी के गवाह आइएएस अमित कुमार की गवाही के बाद मंगलवार को जमशेदपुर के डीसी कर्ण सत्यार्थी का बयान दर्ज किया गया है. उत्पाद विभाग के तत्कालीन आयुक्त कर्ण सत्यार्थी का बयान ACB कोर्ट की अनुमति के बाद दर्ज हुआ. कोर्ट ने उनका बयान दर्ज करवाने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की और मजिस्ट्रेट के समक्ष अमित कुमार का 164 का बयान दर्ज किया गया. कर्ण सत्यार्थी का बयान दर्ज होने के बाद उसे सीलबंद कर दिया गया है. कर्ण सत्यार्थी ने अपने बयान में…
Author: News Desk
JAMSHEDPUR।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्थल, गोलमुरी में एक भावपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1971 के भारत–पाक युद्ध के वीर सैनिकों को सम्मानित कर उस ऐतिहासिक विजय को स्मरण किया गया, जिसने न केवल भारत की सैन्य शक्ति को विश्व पटल पर स्थापित किया, बल्कि बांग्लादेश जैसे नए राष्ट्र के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरों का सम्मानकार्यक्रम का शुभारंभ 1971 के युद्ध वीरों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। “वीर शहीद अमर रहें” और “भारत…
JAMSHEDPUR । टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा कल जमशेदपुर कैंसर सोसायटी (जेसीएस) के सहयोग से मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट का शुभारंभ किया गया। यह मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट (एमसीएसयू) रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट द्वारा मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) को दान की गई है, जिससे इस सहयोग और पहल को और और मजबूती मिली। कैंसर स्क्रीनिंग वैन का औपचारिक उद्घाटन किया गया और पहल के शुभारंभ समारोह के दौरान इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रोटरी क्लब का यह सहयोग रोटरी ग्लोबल ग्रांट के माध्यम से संभव हो सका, साथ ही 54 रोटेरियंस, उनके परिवारजनों और मित्रों के…
जमशेदपुर।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की ओर से व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) एवं आंतरिक वित्तीय नियंत्रण की भूमिका और उसके प्रभाव को लेकर गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को चैम्बर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य व्यापारियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए उनके व्यवसाय को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बनाना है। कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इनमें प्राइस वाटरहाउस एलएलपी के पार्टनर श्री गौरव बर्द्धन, निदेशक श्री अंशुमन झुनझुनवाला तथा टेक सॉल्यूशन प्रा. लि. की संस्थापक निदेशक श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल…
JAMSHEDPUR। राष्ट्रपति के प्रस्तावित एनआईटी जमशेदपुर (आदित्यपुर) आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज AAIDA सभागार में उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियों एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथनबैठक में राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा इंतजाम, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। एनआईटी परिसर और मार्गों का निरीक्षण राष्ट्रपति …
DESK। रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में गठित विशेष टास्क टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यात्री सामान चोरी और ट्रेनों में अशांति फैलाने के मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यात्री सामान चोरी पर त्वरित कार्रवाई विशेष अभियान के तहत 15 दिसंबर 2025 को यात्री सामान चोरी के दो अलग-अलग मामलों में RPF और शासकीय रेल पुलिस (GRP) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों…
सरायकेला–खरसावाँ।झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में गृह रक्षकों के नव-नामांकन को लेकर जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। गृह रक्षकों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 02 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 446 पदों पर होनी है भर्तीजिला प्रशासन, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी गृह रक्षकों के कुल 446 रिक्त पदों पर नव-नामांकन किया जाना है। इनमें महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। आवेदन की तिथि बढ़ाने का निर्णयपूर्व में…
JAMSHEDPUR. शोधनिष्ठ लेखक संदीप मुरारका की नवीन पुस्तक ‘हारे का सहारा : खाटू श्याम’ प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्था प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित हो चुकी है. यह कृति महाभारत के अमर योद्धा बर्बरीक (खाटू श्याम) की जन्मस्थली महादेवशाल (पश्चिमी सिंहभूम, झारखंड) को प्रमाणिक संदर्भों सहित प्रस्तुत करती है. प्राचीन ग्रंथों, स्थानीय लोककथाओं, पुरातात्त्विक संकेतों तथा पौराणिक यात्राओं के गहन अध्ययन के आधार पर लेखक ने यह स्थापित करने का प्रयास किया है कि पांडवों की वन-यात्रा एवं भीम–हिडिंबा प्रसंगों की जड़ें झारखंड की धरती से गहराई से जुड़ी हैं. पुस्तक में पांडव यात्रा मार्ग, झारखंड में महाभारतकालीन स्थल राजगनर में भीमखांदा, घाटशिला…
जमशेदपुर। हज़रत बादशाह अब्दुल रहीम उर्फ़ चुनाशाह बाबा का 55वां सालाना दूसरा उर्स मुबारक 18 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। वारसी कमेटी, बिष्टुपुर के तत्वावधान में होने वाले उर्स में कुरआन ख़्वानी, महफ़िल-ए-शमा, चादरपोशी, लंगर-ए-आम और देश के नामचीन कव्वालों की शानदार प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के अनुसार 18 दिसंबर (गुरुवार) को सुबह 8 बजे से कुरआन ख़्वानी होगी, जबकि शाम 6 बजे से हरजीत सिंह हीरा एंड पार्टी की महफ़िल-ए-समा सजेगी। 19 दिसंबर (शुक्रवार) की रात 8 बजे से उलमा-ए-कराम की तकरीर होगी। 20 दिसंबर (शनिवार) को सुबह 11 बजे से चादर…
New Delhi. सरकार ने विपक्ष के तीखे विरोध के बीच मंगलवार को लोकसभा में ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक, 2025’ पेश किया, जो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर लाया गया है. ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025’ पेश करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से मंजूरी दी. विपक्षी सदस्यों ने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना उनका अपमान है.उन्होंने यह भी कहा कि…
