Author: News Desk

Jamshedpur.टाटा स्टील कंपनी परिसर से चोरी का मामला सामने आया है. कंपनी के अंदर चोरी के कॉपर केबल के साथ पकड़ाए दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. टाटा स्टील सुरक्षा विभाग ने कंपनी के अंदर पकड़ाये दोनों बदमाशों को बिष्टुपुर पुलिस के हवाले करते हुए उनके खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. दर्ज कराई गई शिकायत में कंपनी के सुरक्षा विभाग के निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रात्रि पाली में वे अपने सहकर्मियों, चंद्रकांत एवं राहुल कुमार के साथ गश्ती ड्यूटी पर थे. इसी बीच रात्रि 1:30 बजे…

Read More

Bhuvaneshvar. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को ब्रह्मपुर स्थित ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. आरोपी अधिकारी ब्रह्मपुर स्थित क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक के पद पर है. सीबीआई के एक बयान में कहा गया है कि एजेंसी के अधिकारियों ने ईपीएफओ अधिकारी को एक शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. जांच एजेंसी ने कहा कि आरोपी अधिकारी ईपीएफओ पोर्टल पर नियोक्ता (एक निजी कंपनी) के एक आवेदन को मंजूरी देने के लिए…

Read More

Ranchi. आजसू पार्टी द्वारा 22 जून को बलिदान दिवस मनाया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने शनिवार को कांके विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस मौके पर उन्होंने रांची में होने वाले बलिदान दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं से प्रत्येक पंचायत और ग्राम का दौरा कर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की राजनीतिक दिशा ठीक नहीं है. राज्य में भ्रष्टाचार और लूट का बाजार गर्म है. लेकिन, इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है. बैठक में सुदेश महतो ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान करने को…

Read More

New Delhi.  क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आय अब आयकर विभाग की जांच के घेरे में है. विभाग ने हजारों ऐसे व्यक्तियों को ई-मेल भेजा है, जिन्होंने क्रिप्टो करेंसी का लेनदेन किया है, लेकिन अपने रिटर्न में इससे होने वाली आय का उल्लेख नहीं किया है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि ये लेनदेन आकलन वर्ष 2023-24 और 2024-25 से संबंधित हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को उन कुछ ‘उच्च जोखिम’ वाले लोगों पर कर चोरी और धनशोधन में शामिल होने का संदेह है, जो संभावित रूप से ‘बेहिसाब’ आय का उपयोग आभासी…

Read More

New Delhi.एयर इंडिया के विमान की बृहस्पतिवार को घातक दुर्घटना के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस उड़ान संख्या ‘171’ का इस्तेमाल नहीं करेंगी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. इस हादसे में विमान में सवार 241 लोग मारे गए थे। उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या ‘एआई 171’ का संचालन कर रहा था. सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह एक आम चलन है कि घातक उड़ान दुर्घटनाओं के बाद एयरलाइंस विशेष उड़ान संख्या का उपयोग करना बंद कर देती हैं. एक सूत्र ने बताया…

Read More

New Delhi. अहमदाबाद में लंदन जा रही एअर इंडिया की विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 270 हो गई. इसी बीच, केंद्र सरकार ने हादसे के कारणों की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बहु-विषयक समिति गठित की है. जांचकर्ता बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (एआई171) के बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता लगाने के लिए बीजे मेडिकल कॉलेज छात्रावास और कैंटीन परिसर के मलबे की जांच कर रहे हैं. वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टाटा के स्वामित्व वाली विमान…

Read More

London. दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को फाइनल के चौथे दिन जीत के लिए जरूरी 69 रन बनाकर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत ली. दक्षिण अफ्रीका ने 27 वर्षों में अपना पहला बड़ा क्रिकेट खिताब जीता जिसके बाद लॉर्ड्स मैदान पर टीम के खिलाड़ी और प्रशंसकों ने जम कर जश्न मनाया. दक्षिण अफ्रीका ने अपना पिछला आईसीसी खिताब 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था. दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 213 रन से की थी. टीम ने पांच विकेट पर 282 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया. यह लॉर्ड्स…

Read More

Ranchi. भाजपा की झारखंड इकाई के प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित कुमार मंडल ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार बिना उचित अध्ययन और शोध के नीतियां बना रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) के नियमों के मसौदे में कई विसंगतियां हैं, विशेष रूप से विशिष्ट जिलों के लिए निर्धारित क्षेत्रीय और आदिवासी भाषाओं की सूची में. मंडल ने संवाददाताओं से कहा, खूंटी में, मुंडारी स्थानीय बोली है, लेकिन उसे जिले की सूची में शामिल नहीं किया गया है. इसी तरह गढ़वा और पलामू में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी है, जिसे सूची…

Read More

Gamahria. गम्हारिया थाना अंतर्गत क्रॉस लिमिटेड यूनिट – 5 में शनिवार को अचानक आग लग गयी. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आग लगी है. वैसे कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि जूट में आग लगने से अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. हालांकि, उन्होंने नुकसान से इंकार किया है. मगर आग की भयावहता को देखकर नुकसान का आंकलन किया जा सकता है.

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में लाखों रुपये के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने उद्भेदन किया है. पुलिस ने लाखों के आभूषण चोरी के मामले में तीन नाबालिग चोरों को ओडिशा से हिरासत में लेकर पूरे मामले का खुलासा किया. जबकि, चोरी के गहने खरीदने के आरोप में गुवा के एक सोनार को भी गिरफ्तार किया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा थाना अंतर्गत फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी संध्या रानी तांती के घर से 10 जून को लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण की चोरी हुई थी. पीड़ित परिवार ने बड़ाजामदा…

Read More