Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कहा कि राज्य और इसके सीमावर्ती क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें महत्वपूर्ण सफलताएं मिल रही है. सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार सुबह ओडिशा-झारखंड सीमा पर नक्सल रोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में जान गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 134वीं बटालियन के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सत्यभान कुमार सिंह (34) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. रांची में सीआरपीएफ की 133 बटालियन के मुख्यालय में दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए…
Author: News Desk
जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के हरिणा स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम में रोजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाला कोल्हान का सबसे बड़ा पांच दिवसीय मेला आज रविवार से शुरू हो रहा है। मेला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आश्रम समिति और प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से युद्धस्तर पर व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रही हैं। रविवार सुबह परंपरागत पातभोक्ता के साथ मेला का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। READ MORE :JAMSHEDPUR: शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश शनिवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार…
जमशेदपुर। कहते हैं कि मजबूत इरादे और कठिन परिश्रम के आगे हालात भी झुक जाते हैं। जमशेदपुर के रोहित कुमार ने इसी जज्बे का परिचय देते हुए नीट 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। मोबाइल कवर की दुकान संभालने वाले रोहित ने 549 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 12,484 पाई है। रोहित की मेहनत और संघर्ष को सलाम करने फिजिक्सवाला के संस्थापक और सीईओ अलख पांडे खुद जमशेदपुर पहुंचे और उनका सम्मान किया। READ MORE :Jamshedpur :जिला प्रशासन की पहल पर पहली बार आयोजित हुआ “आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025” रोहित भाई के साथ सड़क के किनारे मोबाइल…
जमशेदपुर जिला के किसानों की आम के खेती को उच्च स्तर तक पहुँचाने एवं उसे देश के विभिन्न हिस्सों तथा देश के बाहर पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर जिला प्रशासन की पहल पर पहली बार आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025 का आयोजन धालभूम क्लब जमशेदपुर मे किया गया। जिले भर के तमाम सुदूरवर्ती इलाकों से किसान इसमें शामिल हुए। इनके द्वारा अपने फसलों की प्रदर्शिनी यहाँ लगाई गई। READ MORE :JAMSHEDPUR :बागबेड़ा कॉलोनी में जल संकट: दो दिनों से ठप पानी की आपूर्ति प्रदर्शनी मे कई तरह के ब्रीड के आम शामिल इस प्रदर्शनी मे खासकर आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर,…
नई दिल्ली. आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर आई है. यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की समय सीमा को एक बार फिर बढ़ा दिया है. अब यूजर्स 14 जून 2026 तक myAadhaar पोर्टल के माध्यम से बिना कोई शुल्क दिए अपने आधार कार्ड में डेमोग्राफिक डिटेल्स जैसे नाम, जन्मतिथि, पता आदि अपडेट कर सकते हैं. पहले यह सुविधा 14 जून 2025 तक उपलब्ध थी. 10 साल पुराना कार्ड को करें अपडेट UIDAI ने बताया कि लाखों आधार धारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.…
Ranchi: कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में सुखदेवनगर थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी संदीप प्रधान उर्फ संदीप थापा और आदित्य सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक कार और करीब 15 लाख रुपये मूल्य की विदेशी स्पोर्ट्स बाइक बरामद की है. डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि यह कार्रवाई दोनों अपराधियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर की गई है. पुलिस अब उनके अन्य साथियों और गुर्गों की तलाश में जुटी है. बता दें कि दो दिन पहले ही पुलिस ने संदीप और बिट्टू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत…
NEW DELHI : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने NEET यूजी 2025 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके साथ ही एनटीए ने स्टूडेंट्स को उनका रिजल्ट ईमेल पर भी भेजा है. इस बार राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है, जबकि इंदौर के उत्कर्ष अवधिया को सेकेंड रैंक मिली है. नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई को पूरे देश में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी. रिजल्ट जारी होने से…
Ranchi : झारखंड एवं ओडिसा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट में घायल एएसआई सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गए है. बताया जा रहा है की इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया है. झारखंड एवं ओडिसा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में आज सीआरपीएफ 134 बटालियन के एएसआई सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इससे पूर्व इलाके में संयुक्त रूप से झारखंड और ओडिसा की ओर से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान…
Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में विकास कार्यों के चलते ट्रेनों के संचालन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. इसका असर टाटानगर से चलने और यहां आने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 16 जून से 22 जून तक आसनसोल-आद्रा मेमू पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी. इसके अलावा झारग्राम-धनबाद-झारग्राम मेमू पैसेंजर ट्रेन 16 और 18 जून को रद्द की गई है. आसनसोल-बाराभूम मेमू ट्रेन को भी अब आद्रा तक ही सीमित कर दिया…
Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो में लोगों को जो पानी सप्लाई किया जा रहा है वह पीने योग्य नहीं है. इसकी पुष्टि शुक्रवार को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की जांच में हुई. जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर डीएमसी ने मानगो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया जहां क्लोरीन की मात्रा मानक से कम पाई गई. प्लांट के कर्मचारियों ने खुद स्वीकार किया कि यह पानी पीने लायक नहीं है. इस पर डीएमसी ने सख्त नाराजगी जताते हुए इसे आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया और जिम्मेदारों को चेतावनी दी. उन्होंने प्लांट में दो सुरक्षाकर्मी तैनात…
