Author: News Desk

Jamshedpur : जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र स्थित हाता चौक में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ट्रक चालक देबू पात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने चालक को फौरन पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. एमजीएम में उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जादूगोड़ा की ओर से आयरन लेकर जमशेदपुर की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ…

Read More

Jamshedpur : एमजीएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जमशेदपुर के जूनियर डॉक्टरों ने झारखंड सरकार से वेतन (स्टाइपेंड) में बढ़ोतरी की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को एक ज्ञापन सौंपा है. यह ज्ञापन ‘जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA)’ के बैनर तले राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव को संबोधित किया गया है. डॉक्टरों ने कहा है कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट, इंटर्न और एक्सटर्न डॉक्टरों को मिलने वाला वेतन पिछले कई वर्षों से जस का तस है, जबकि महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है. इस कारण उन्हें…

Read More

Dhanbad : शराब का अवैध धंधा करने वालों को धनबाद पुलिस ने तगड़ा झटका दिया है. जिले की बलियापुर थाना की पुलिस ने शराब लदे एक दस चक्का कंटेनर को पकड़ा है. इस कंटेनर से 1003 कार्टून अवैध शराब बरामद की गयी. बरामद शराब की कीमत बाजार में करीब एक करोड़ रुपये आंकी गयी है. पुलिस ने खुलासा किया कि बीरी रात धनबाद पुलिस कप्तान प्रभात कुमार को इंफॉर्मेशन मिली थी कि एक दस चक्का कंटेनर में अवैध शराब बिक्री करने के वास्ते ले जाया जा रहा है. मिली इंफॉर्मेशन पर सिंदरी SDPO आशुतोष कुमार सत्यम की देखरेख में टीम…

Read More

Jamtara : 7 वर्षों से साइबर ठगी करने वाले हाईटेक साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को साइबर अपराध थाना में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने इस आशय की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि जिस गिरोह को हमने पकड़ा है उनके काम करने का तरीका बहुत ही हाईटेक है. बताया कि बगैर किसी प्रकार का ओटीपी के ही लोगों के खाता से पैसे उड़ाने वाले इन साइबर अपराधियों की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी. बताया कि गिरफ्तार किए गए यह अपराधी पुलिस को चैलेंज कर रहे थे, कि उनकी…

Read More

Gumla : गुमला जिले के सदर अस्पताल से बीती रात एक 14 दिन की नवजात बच्ची चोरी हो गई. यह घटना अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) वार्ड में हुई, जहां बच्ची इलाज के लिए भर्ती थी. बच्ची की चोरी की खबर मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि नर्स की ड्रेस में एक महिला, जिसने मास्क पहना हुआ था, अस्पताल में दाखिल हुई. वह सीधे एसएनसीयू वार्ड पहुंची और बच्ची की मां से टीकाकरण के बहाने बच्ची को ले गई. उसने मां से कहा कि…

Read More

जमशेदपुर। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के निवासी पिछले दो दिनों से गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे सुबह और शाम दोनों वक्त पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बताया जाता हैं कि  रोड नंबर 1 स्थित पानी टंकी के पंप का खराब हो जाना, जिसके चलते 1140 क्वार्टर के परिवार प्रभावित हुए हैं। READ MORE :Jamshedpur :उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में नवाचारों की सराहना, इको क्लब और पुस्तकालय की हुई तारीफ पानी खरीद रहे है लोग  वही पानी नहीं आने के कारण कालोनी की स्थिति…

Read More

नियमित रक्तदान करने से हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता  है – सिविल सर्जन  सेना के जवानों ने भी रक्तदान कर सक्रिय सामाजिक भूमिका निभायी   जमशेदपुर. विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को सदर अस्पताल, पूर्वी सिंहभूम  जमशेदपुर के ब्लड बैंक में एक दिवसीय स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.  शिविर का उद्धघाटन सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने द्वीप प्रोज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर डॉ. पाल ने कहा क़ी रक्तदान करने से हमारा शरीर कमजोर नहीं होता है और ना ही हमारा खून कम होता है. नियमित रक्तदान करने हमारा शरीर स्वास्थ्य रहता है. इस मौके पर जिला के सभी…

Read More

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड स्थित टांगराईन पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन का निरीक्षण उपायुक्त के निर्देशानुसार डीसीएलआर गौतम कुमार के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की खूबसूरती, स्वच्छता और शैक्षणिक नवाचारों की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया गया। READ MORE :Jamshedpur Road Accident: बिष्टुपुर में रफ्तार का कहर, सर्किट हॉउस के पास बाइक पेड़ से टकरायी, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर विद्यालय की नवाचार पहल की सराहना: निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर गौतम कुमार ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी की मेहनत, रिकॉर्ड कीपिंग, और इनोवेटिव कार्यशैली की…

Read More

-मंत्री और सांसद जोबा माझी ने हाटगम्हरिया से मझगांव पथ का किया भूमिपूजन, बोले-हेमंत सरकार में सड़कों का तेजी से हो रहा निर्माण Chaibasa. हाटगम्हरिया – बेनीसागर भाया बालंडिया- मझगांव पथ का राइडिंग क्वालिटी में 44.49 किमी पथ का सुधार कार्य किया जाएगा. शनिवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार(निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा एवं सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने संयुक्त रूप से योजना का भूमिपूजन किया. हाटगम्हरिया में आयोजित भूमिपूजन कार्य के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा राज्य बने 25 साल होने को हैं, लेकिन राज्य की…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के प्रयास से चलंत भोजनालय शुरू किया गया है. उन्होंने शनिवार को उसका निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने भोजन खाकर उसके गुणवत्ता की जांच की. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि सभी जरुरतमंदो को भोजन उपलब्ध हो, तक़रीबन दो सप्ताह पूर्व इसकी शुरुआत विधायक सरयू राय के प्रयास से हुआ था, जहां केवल पांच रुपए मे लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध हो रहा है. शनिवार को विधायक सरयू राय ने खुद टोकन लेकर भोजनालय से भोजन लिया, साथ ही उसे खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की और संतोष जताया.उन्होंने कहा की भोजन…

Read More