Breaking News

Gold Price Today: करवा चौथ से पहले खरीद लीजिए सोना, बढ़ने लग गए हैं रेट, जाने आज का ताजा भाव

gold price 17

Gold Price Today: 17 अक्टूबर 2024 को सोने के भाव में जो गिरावट हो रही थी उसमें रोक लग गई है, क्योंकि त्यौहार का सीजन आ रहा है। ऐसे में गोल्ड का मार्केट तेजी से ऊपर चढ़ने वाला है करवा चौथ से पहले ही अगर आप गोल्ड खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है, क्योंकि दम ₹400 से ज्यादा बढ़ चुके हैं।

भारत के प्रमुख शहर दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद आदि शामिल है। यहां पर सोने की कीमतों में बहुत तेजी से चढ़ाव देखा जा रहा है। 10 ग्राम सोने का एवरेज प्राइस 78000 रूपये के स्तर को पार कर गया है। आईए जानते हैं आज के सोने और चांदी का प्राइस।

Gold Price Today

17 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमतों में बहुत तेजी आई है। देश के प्रमुख क्षेत्र जैसे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, जयपुर, लाखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 78050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71560 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुकी है। वही पटना, भुवनेश्वर, मुंबई और कोलकाता में सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 77950 रूपये में उपलब्ध है, 22 कैरेट गोल्ड 71460 रुपए में उपलब्ध है।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड प्राइस

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड के प्राइस में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप आज की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं तो नीचे टेबल उपलब्ध करवा रहे हैं। जहां पर आप अलग-अलग शहरों में गोल्ड की कीमत और उसका अंतर देख सकते हैं।

 

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 71,560 78,050
मुंबई 71,410 77,900
अहमदाबाद 71,460 77,950
चेन्नई 71,410 77,900
कोलकाता 71,410 77,900
गुरुग्राम 71,560 78,050
लखनऊ 71,560 78,050
बेंगलुरु 71,410 77,900
जयपुर 71,560 78,050
पटना 71,460 77,950
भुवनेश्वर 71,410 77,900
हैदराबाद 71,410 77,900

दिल्ली में सबसे महंगा चल रहा है गोल्ड

देश की राजधानी दिल्ली में सोने के भाव सबसे ज्यादा चल रहे हैं। 22 कैरेट गोल्ड की 10 ग्राम भाव 71560 रूपये हो गए हैं। वही 24 कैरेट गोल्ड का भाव 78050 पहुंच गया है। हालांकि एक समय 10 ग्राम गोल्ड की कीमत दिल्ली में 79000 रूपये के बिल्कुल नजदीक पहुंच गई थी। त्योहार के इस मौसम में अगर आप गोल्ड खरीदने का मन बना रहे हैं तो डेरी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि गोल्ड के भाव दिवाली और उसके बाद शादियों का सीजन शुरू होने की वजह से लगातार बढ़ते रहेंगे।

Share on Social Media
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now