Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ग्राम स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण कर प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करने की होगी पहल
    Breaking News

    ग्राम स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण कर प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करने की होगी पहल

    News DeskBy News DeskJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को आहूत की गयी. बैठक में सांसद विद्युतवरण महतो, जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू तथा सभी विधायकों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में निर्देश दिया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर निर्धारित शौचालय निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लाभुकों को प्रेरित तथा विभागीय स्तर पर समन्वित प्रयास के लिए निर्देशित किया गया.

    वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल स्वीकृत 21111 इकाई में से 688 का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है. इस योजना के तहत लाभुकों को स्वयं से शौचालय निर्माण के पश्चात विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 12 हजार रुपये दी जाती है. ओडीएफ प्लस गांव को फाइव स्टार मॉडल गांव के रूप में परिवर्तित करने का निर्देश दिया गया. वहीं गोवर्धन योजना के तहत निर्मित गोबर गैस प्लांट इकाइयों को बेहतर तरीके से संचालन का निर्देश दिया गया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    बैठक में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ग्राम स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण कर स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग इकाई स्थापित करने की दिशा में पहल करने के लिए निर्देशित किया गया. बागबेड़ा क्षेत्र से प्लास्टिक संग्रहण एवं प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना का सुझाव सांसद विद्युत वरण महतो ने दिया. इस दौरान उपायुक्त ने अभियान के तहत किये गये कार्य के अलावा आने वाले दिनों में किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए हर घर नल और पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स समय योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया. परियोजना से जुड़े संवेदकों के कार्यों में तेजी लाने के लिए कार्यपालक अभियंताओं को जमीन से जुड़े मामले, वन विभाग से एनओसी क्लियरेंस आदि के लिए विभागीय समन्वय के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया. सिंगल विलेज स्कीम, सिंगल विलेज क्लस्टर स्कीम, जो स्रोत के सूखा होने के कारण अपूर्ण हैं, वहां डीप बोरिंग या स्थाई जलस्रोत के माध्यम से नागरिकों के घर तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Initiative will be taken to set up processing unit by collecting single use plastic at village level
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group