Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Breaking News

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    News DeskBy News DeskJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिले से उत्पादित आमों की पहली अंतरराष्ट्रीय खेप लंदन (यूके) के लिए रवाना की गई। एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के सहयोग से लगभग डेढ़ टन आमों का निर्यात किया गया। उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने समाहरणालय से ट्रक को नजदीकी पोर्ट के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिले के किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उपज अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रही है, जो किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, वैज्ञानिक खेती तथा निर्यात मानकों के अनुपालन के माध्यम से जिले के अन्य कृषि उत्पादों के लिए भी वैश्विक बाजार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    जानकारी दी गई कि यह निर्यात एपीडा द्वारा सुगम बनाए गए वाणिज्यिक प्रेषण के तहत किया गया है। आमों का संकलन एवं आपूर्ति जिले के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से की गई। निर्यात के लिए चयनित आमों की गुणवत्ता जांच एवं पैकेजिंग निर्धारित मानकों के अनुरूप की गई। इस पहल से जिले के आम उत्पादक किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। प्रशासन द्वारा भविष्य में भी कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, एपीडा के प्रतिनिधि, डीपीएम JSLPS, किसान उत्पादक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    Jamshedpur: मुसाबनी के केंदाडीह माइंस का संचालन शुरू, केंद्रीय खान राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ, सिंहभूम ताम्र पट्टी क्षेत्र में खनन गतिविधियों को मिलेगी नयी गति
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: East Singhbhum mangoes sent to London; farmers gain access to the international market with APEDA's support; Deputy Commissioner flags off the consignment. Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    June 10, 2026

    Jamshedpur: मुसाबनी के केंदाडीह माइंस का संचालन शुरू, केंद्रीय खान राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ, सिंहभूम ताम्र पट्टी क्षेत्र में खनन गतिविधियों को मिलेगी नयी गति

    June 10, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने किया  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, बोले-स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

    June 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    June 10, 2026

    Jamshedpur: मुसाबनी के केंदाडीह माइंस का संचालन शुरू, केंद्रीय खान राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ, सिंहभूम ताम्र पट्टी क्षेत्र में खनन गतिविधियों को मिलेगी नयी गति

    June 10, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    June 10, 2026

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने किया  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, बोले-स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

    June 10, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन की वाशिंग लाइन में करंट से झुलसे टेक्नीशियन की मौत के बाद स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group