Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत
    Breaking News

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    News DeskBy News DeskMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर ठगों ने एक मरीज के परिवार से एंबुलेंस भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए ले लिए और उसके बाद रफूचक्कर हो गए. समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण मरीज को हैदराबाद नहीं ले जाया जा सका जिससे उसकी मृत्यु हो गई. परेशान परिजनों ने पुलिस में साइबर ठगी की शिकायत दर्द करवाई है.

    ठगी का यह मामला जमशेदपुर के मानगो इलाके के रहने वाले आरएन चौहान के साथ हुआ. शिकायतकर्ता आरएन चौहान के अनुसार उनके रिश्तेदार मोहन सिंह की स्थिति गंभीर थी और वे जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर करने की सलाह दी थी.

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    इंटरनेट पर बुक किया एयर एंबुलेंस
    परिवार ने इंटरनेट पर एयर एंबुलेंस सेवा की तलाश शुरू की. उन्होंने सर्च में मिले एक नंबर पर संपर्क किया. फोन उठानेवाले ने खुद को एक प्रतिष्ठित एयर एंबुलेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया. किराया 8 लाख रुपये में तय हुआ. इसके बाद परिजनों ने तुरंत 8 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए. लेकिन रकम ट्रांसफर होने के बाद कथित कंपनी ने एंबुलेंस भेजने के नाम पर टालमटोल शुरू कर दी. वो कभी तकनीकी खराबी तो कभी क्लियरेंस का बहाना बनाते रहे. आखिर में उन्होंने फोन डिसकनेक्ट कर दिया.

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    देर होने पर हुआ ठगी का अहसास
    देर होने पर परिजनों को ठगी का अहसास हुआ. लेकिन, जब तक वे वैकल्पिक व्यवस्था करते, तब तक काफी देर हो चुकी थी. पर्याप्त चिकित्सा संसाधनों के अभाव और समय पर शिफ्टिंग न होने के कारण मरीज मोहन सिंह ने दम तोड़ दिया. इसके बाद शोकाकुल परिजनों ने मानगो थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Family of TMH patient cheated of Rs 8 lakh in the name of air ambulance; patient dies due to lack of timely treatment Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026
    Recent Post

    Tatanagar Railway Station: ADRM ने टाटानगर स्टेशन का किया निरीक्षण किया, टाइल्स उखड़ा मिला, तो जतायी नाराजगी, यात्री सुविधा और सुरक्षा में जल्द दुरुस्त करने का आदेश

    August 21, 2026

    Jharkhand Police: नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर पर होगी निगरानी, समीक्षा के लिए हर महीने होगी बैठक

    August 21, 2026

    Jharkhand Exam Postponed: झारखंड सचिवालय सेवा के ASO परीक्षा स्थगित, 22 और 23 अगस्त को होनी थी

    August 21, 2026

    Jharkhand Highcourt ने JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षाओं के जरिये चयनित कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने पर लगायी रोक, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने कहा-‘झारखंड सरकार हमें धोखा दे रही है”

    August 21, 2026

    Chaibasa: ACB जमशेदपुर टीम ने बंदगांव थाना प्रभारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group