Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur news :हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 2 जुलाई को सभी मंडलों में निकलेगा मशाल जुलूस
    Breaking News

    Jamshedpur news :हिमांशु हत्याकांड पर भाजपा जमशेदपुर महानगर का अल्टीमेटम, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान, 2 जुलाई को सभी मंडलों में निकलेगा मशाल जुलूस

    News DeskBy News DeskJuly 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा व्यापक जनआंदोलन, प्रशासन की होगी जिम्मेदारी: संजीव सिन्हा

    जमशेदपुर। बिष्टुपुर में पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई युवा हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और शहर में ध्वस्त हो चुकी कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग की।भाजपा ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी, दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 3 जुलाई को पूर्ण रूप से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया जाएगा। इसके पूर्व, 2 जुलाई को जमशेदपुर महानगर के सभी मंडल क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ता आम नागरिकों के साथ मशाल जुलूस निकालकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनाक्रोश प्रकट करेगी। जिला उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि लौहनगरी जमशेदपुर, जो कभी शांति और औद्योगिक विकास के लिए जाना जाता था, आज हत्या, चापड़बाजी, चाकूबाजी, लूट, चोरी, अवैध लॉटरी, नशे के कारोबार, महिलाओं के साथ चेन छिनतई एवं अन्य संगठित अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने आम जनता के मन में भय और असुरक्षा का वातावरण पैदा कर दिया है।

    भाजपा ने मांग किया है कि शोक संतप्त परिवार की इच्छा के अनुरूप हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाई जाए। साथ ही, घटना के समय मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही, शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों का विश्वास पुनः बहाल करने की मांग की गई।

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    मीडिया से बात करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक तरफ नशा मुक्ति अभियान का ढिंढोरा पीट रहे हैं, तो दूसरी ओर पूरे झारखंड सहित जमशेदपुर में शराब दुकानों की संख्या बढ़ाई जा रही है और रात 11 बजे तक दुकानें खुली रखने का आदेश दिया जा रहा है। आखिर नशा उन्मूलन का यह कैसा मॉडल है? सरकार की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। सरकार की संरक्षणकारी नीतियों के कारण ही नशे का अवैध कारोबार और अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है।

    संजीव सिन्हा ने कहा कि बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की निर्मम हत्या हो जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। आज जमशेदपुर में अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह असहाय और निष्क्रिय दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि हिमांशु सिंह को न्याय दिलाने, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराने और शहर में कानून का राज स्थापित करने के लिए भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा जनसरोकारों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। यदि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी की, तो जनता के सहयोग से व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। 3 जुलाई का जमशेदपुर बंद ऐतिहासिक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह एवं जितेंद्र राय, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, बिस्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी व अन्य मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bjp news Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026
    Recent Post

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group