Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :स्व. के. के. सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 170 यूनिट रक्तदान से गूंजा मानवता का संदेश
    Breaking News

    Jamshedpur News :स्व. के. के. सिंह की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित, 170 यूनिट रक्तदान से गूंजा मानवता का संदेश

    News DeskBy News DeskJune 28, 2025Updated:June 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। समाज के लिए जिन्होने किया है या समाज को जिन्होने दिया है, उनका ही नाम समाज उनके जाने के बाद भी लेता है। आज स्व. के. के. सिंह की जयंती पर उनको हम याद कर रहे हैं तो यह भी याद कर रहे हैं कि उन्होने किस तरह से अपने आस पास के सामाजिक जीवन के उत्थान के लिए कार्य किया। उक्त विचार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुवर दास ने रेड क्रॉस भवन में आज स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किया।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा, उपायुक्त ने विभागों को दिए सख्त निर्देश

    श्री दास ने कहा कि निजी जीवन की भव्यता को समाज कभी याद नहीं करता चाहे वह व्यक्ति कितना भी धनाड्य क्यों न हो। उन्होने कहा कि स्व. के. के. सिंह का समाजिक जीवन एक खुली किताब है, जो भी उनके विषय में बात करते हैं उनकी उदारता और विनम्रता की ही बात करते हैं। श्री दास ने रक्तदान शिविर का उद्धाटन दीप प्रज्जवलित कर किया, उनके साथ के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन की संरक्षक श्रीमती उर्मिला देवी, चेयरमैन विकास सिंह, ब्रह्मषि विकास मंच के अनील ठाकुर, राजकिशोर ने संयुक्त रूप से दीपक जलाया, इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ प्रदान किया, उन्होने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम दूसरो का जीवन बचा सकते हैं यह एक अनमोल दान है, जिसकी कीमत उसी को पता होती है, जिस परिवार को रक्त की जरुरत पड़ती है। उन्होने रक्तदाताओं का समाज का नायक बताया।

    READ MORE :Jamshedpur News :स्व. के. के. सिंह की जयंती पर आज रेड क्रॉस भवन में होगा रक्तदान शिविर

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इंचागढ़ की विधायक श्रीमती सबिता महतो ने भी उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया। उन्होने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और जरूरतमंदों के लिए यह रक्त जहां जीवनदायक होगा, वहीं उनके परिवारों को समय पर रक्त मिलने से परेशानी कम होगी। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए डॉ. बी. पी. सिंह, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के चेयरमैन दिवाकर सिंह, युनियन नेता अखिलेश कुमार राय, समाजसेवी राजेश सिंह, रामबाबू तिवारी, हरेन्द्र पाण्डे, अनुपम सिंहा, विकास सिंह (मानगो), आशुतोष पारीक, जयप्रकाश राय, ब्रजभूषण सिंह, देवानन्द सिंह, राघवेन्द्र शर्मा, राम उदय प्रसाद सिंह, गणेश राव, राकेश मिश्र मुख्य रूप से शामिल थें। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती उषा सिंह, आर्य वत्स, आयुष्मान पाण्डे, हर्षित कुमार, आशीष कश्यप, प्रभुनाथ सिंह, गौरव सिंह, अग्रीमा वत्स मुख्य रूप से शामिल थें।

    READ MORE :Jamshedpur: जुगसलाई के दुर्गा बाड़ी मंदिर में धूमधाम से मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना कर की गयी मंगल कामना

    शिविर में डॉ. एल. बी. सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर ब्लड सेन्टर ने रक्त संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया। कुल 170 यूनिट रक्तदान आज रेड क्रॉस को द्वारा किया गया, जिसमें एक एसडीपी डोनेशन भी सम्पन्न हुआ। रक्तदान शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। शिविर के संयोजक व के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के चेयरमैन व रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष विकास सिंह ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके रक्तदान से सैकड़ों लोगों को नया जीवन मिल पायेगा।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur Blood Donation Camp Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand Social Service Program K. K. Singh Jayanti 2025 Raghuvar Das News Red Cross Blood Donation के. के. सिंह जयंती 2025 जमशेदपुर रक्तदान शिविर जमशेदपुर रक्तदान शिविर 2025 झारखंड समाज सेवा कार्यक्रम रघुवर दास समाचार रेड क्रॉस ब्लड डोनेशन स्व. के. के. सिंह की जयंती
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group