Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:परविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन को मिल रही नई मजबूती- राकेश साहू
    Breaking News

    Jamshedpur News:परविंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन को मिल रही नई मजबूती- राकेश साहू

    News DeskBy News DeskMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू ने जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन पर पूरा विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस परिवार का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने पांच जिला अध्यक्षों का कार्यकाल करीब से देखा है। लेकिन जिस ऊर्जा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का परिचय परविंदर सिंह दे रहे हैं, वह बेहद प्रेरणादायक और अद्भुत है। राकेश साहू ने कहा कि परविंदर सिंह पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने गृह जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि शून्य से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का जो कार्य परविंदर सिंह कर रहे हैं, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने बताया कि परविंदर सिंह की सबसे बड़ी विशेषता बड़ों का सम्मान, युवाओं को प्रोत्साहन और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार है। उन्होंने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया और संगठन में कार्य करने की सही दिशा दिखाई। महिला कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसके कारण आज पूरा संगठन उन पर विश्वास करता है। राकेश साहू ने विश्वास जताया कि परविंदर सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी पूरे झारखंड में सबसे मजबूत और अनुशासित इकाई के रूप में उभरेगी। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह संघर्ष से निकले नेता हैं और उनका संघर्ष, संकल्प एवं हिम्मत संगठन को नई दिशा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर जिला अध्यक्ष के साथ खड़े हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। राकेश साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम को परविंदर सिंह जैसा समर्पित, जुझारू और जमीनी नेता मिला है, जो संगठन को नई मजबूती प्रदान कर रहा है।

    Jamshedpur News :भाजपा परसुडीह मंडल के नए अध्यक्ष बने सुमित कुमार शर्मा, संगठन और जनसेवा को बताया प्राथमिकता
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :भाजपा परसुडीह मंडल के नए अध्यक्ष बने सुमित कुमार शर्मा, संगठन और जनसेवा को बताया प्राथमिकता

    May 8, 2026

    Seraikela-Kharsawan News : खराब चापाकलों की मरम्मति के लिए विशेष अभियान, 22 चापाकल किए गए ठीक

    May 8, 2026

    Naval Tata Hockey Academy :ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए भारत की अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम में नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन कैडेट शामिल

    May 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :भाजपा परसुडीह मंडल के नए अध्यक्ष बने सुमित कुमार शर्मा, संगठन और जनसेवा को बताया प्राथमिकता

    May 8, 2026

    Seraikela-Kharsawan News : खराब चापाकलों की मरम्मति के लिए विशेष अभियान, 22 चापाकल किए गए ठीक

    May 8, 2026

    Naval Tata Hockey Academy :ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के लिए भारत की अंडर 18 पुरुष हॉकी टीम में नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन कैडेट शामिल

    May 8, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में जीता तीसरा स्थान

    May 8, 2026

    Jamshedpur News :वाहन चोर गिरोह का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, तीन चोरी की गाड़ियां बरामद

    May 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group