Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, उपायुक्त ने किया सामूहिक योगाभ्यास
    Breaking News

    Jamshedpur News :11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खासमहल में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, उपायुक्त ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    News DeskBy News DeskJune 21, 2025Updated:June 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर ।
    11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में उत्साह, ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खासमहल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने अन्य अधिकारियों, प्रशिक्षकों और नागरिकों के साथ मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे योग प्रशिक्षकों द्वारा कराए गए सामूहिक योग क्रियाओं से हुई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राएं, खेल प्रशिक्षक, एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

    READ MORE :Saraikela-Kharsawa News :अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरायकेला में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम, उपायुक्त बोले – योग से बढ़ती है आत्मशक्ति

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह मानसिक, आत्मिक और सामाजिक स्वास्थ्य का एक पूर्ण समाधान है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे अपनाकर हम खुद को और समाज को निरोग बना सकते हैं।” उन्होंने योग को दैनिक जीवन में शामिल करने, परिवारों में इसका अभ्यास करने और समाज में इसके प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    उन्होंने यह भी कहा कि निरंतर योग अभ्यास से तनाव, चिंता, मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव संभव है। योग संतुलित जीवनशैली को अपनाने का माध्यम है, जो वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है।

    Jharkhand News :महिला महाविद्यालय एवं महिला पॉलिटेक्निक के कार्य योजना में तेजी लाएं-हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला आयुष पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, शिक्षकों, खेल विभाग के प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बनाया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, और ध्यान तकनीकों का अभ्यास कराया और उनके वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी।

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में भी सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना और इसे एक जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” ने इस आयोजन को और भी प्रासंगिक बनाया, जिसमें पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच संतुलन की महत्ता को रेखांकित किया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बोड़ाम दौरा खासमहल योग कार्यक्रम योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ सामूहिक योगाभ्यास जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026

    Jamshedpur: तेज आवाज में बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 मॉडिफाइड साइलेंसर पाइप जब्त, रोड रोलर चलाकर किया नष्ट

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group