
जमशेदपुर।
जिले के कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। इसमें जेलों के भीतर सेल, अस्पताल, वॉच टॉवर, पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, और सुरक्षाकर्मियों की संख्या जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
READ MORE :Jamshedpur News :क्रीड़ा भारती और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति मिल कर मनाएंगे योग दिवस
सुरक्षा ऑडिट एवं औचक निरीक्षण:
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी सभी जेल परिसरों, बाल सुधार गृह, कैदी अस्पताल वार्ड व कोर्ट हाजत का नियमित अंतराल पर औचक निरीक्षण करें और आवश्यकतानुसार रेड भी की जाए। जेल परिसर के आसपास अनधिकृत अड्डेबाजी, झुग्गी या अतिक्रमण की सूचना पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
जैमर और संचार उपकरणों की व्यवस्था:
किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल मिल सके, इसके लिए कारा सूचनातंत्र को मजबूत और प्रभावी बनाने को कहा गया। जेल परिसरों में मोबाइल नेटवर्क ब्लॉक करने हेतु 4-जी और 5-जी जैमर लगाने, वॉकी-टॉकी की सुविधा बढ़ाने और वॉच टावरों में सुरक्षा बलों की समुचित तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
READ MORE :IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…
प्रकाश व्यवस्था और पुलिस गश्ती:
रात्रि के समय सुरक्षा बढ़ाने हेतु जेल परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने और पुलिस पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाने का भी आदेश दिया गया।
READ MORE :BIHAR : भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पेयजल एवं सुधारात्मक कार्यक्रम:
घाघीडीह कारा में पेयजल की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया। साथ ही कैदियों के लिए सुधारात्मक दृष्टिकोण से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी चर्चा हुई।
READ MORE :मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव…
लापरवाही बर्दाश्त नहीं – उपायुक्त
बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट संकेत दिया कि जेलों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे समयबद्ध ढंग से कार्यों को पूरा करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
