Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :कारा सुरक्षा पर उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, सीसीटीवी, जैमर व गश्ती बढ़ाने के निर्देश
    Breaking News

    Jamshedpur News :कारा सुरक्षा पर उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, सीसीटीवी, जैमर व गश्ती बढ़ाने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक, व अन्य संबधित पदाधिकारी हुए शामिल कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    News DeskBy News DeskJune 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    जिले के कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता बनाने को लेकर उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर  अनिकेत सचान, सिटी एसपी  कुमार शिवाशीष, एसडीएम धालभूम  शताब्दी मजूमदार, एसडीएम घाटशिला सुनील चंद्र समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। इसमें जेलों के भीतर सेल, अस्पताल, वॉच टॉवर, पेयजल व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, और सुरक्षाकर्मियों की संख्या जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    READ MORE :Jamshedpur News :क्रीड़ा भारती और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति मिल कर मनाएंगे योग दिवस

    सुरक्षा ऑडिट एवं औचक निरीक्षण:

    उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी सभी जेल परिसरों, बाल सुधार गृह, कैदी अस्पताल वार्ड व कोर्ट हाजत का नियमित अंतराल पर औचक निरीक्षण करें और आवश्यकतानुसार रेड भी की जाए। जेल परिसर के आसपास अनधिकृत अड्डेबाजी, झुग्गी या अतिक्रमण की सूचना पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

    READ MORE :CGL Paper Leak: झारखंड हाइकोर्ट ने सीजीएल प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई से जांच कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई टाली, राज्य सरकार के अनुरोध पर फैसला

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    जैमर और संचार उपकरणों की व्यवस्था:

    किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल मिल सके, इसके लिए कारा सूचनातंत्र को मजबूत और प्रभावी बनाने को कहा गया। जेल परिसरों में मोबाइल नेटवर्क ब्लॉक करने हेतु 4-जी और 5-जी जैमर लगाने, वॉकी-टॉकी की सुविधा बढ़ाने और वॉच टावरों में सुरक्षा बलों की समुचित तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    READ MORE :IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    प्रकाश व्यवस्था और पुलिस गश्ती:

    रात्रि के समय सुरक्षा बढ़ाने हेतु जेल परिसर में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने और पुलिस पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ाने का भी आदेश दिया गया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    READ MORE :BIHAR : भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    पेयजल एवं सुधारात्मक कार्यक्रम:

    घाघीडीह कारा में पेयजल की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया। साथ ही कैदियों के लिए सुधारात्मक दृष्टिकोण से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने पर भी चर्चा हुई।

    READ MORE :मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव…

    लापरवाही बर्दाश्त नहीं – उपायुक्त
    बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट संकेत दिया कि जेलों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे समयबद्ध ढंग से कार्यों को पूरा करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news उपायुक्त कारा निर्देश कारा सुरक्षा कारा सुरक्षा बैठक जमशेदपुर घाघीडीह जेल सुरक्षा जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जेल परिसर सुरक्षा उपाय टाटा जेल सीसीटीवी निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group