Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव, सीताराम शास्त्री बोले- राम और कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद के प्रतीक
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS :बिष्टुपुर भागवत कथा में गूंजा कृष्ण जन्मोत्सव, सीताराम शास्त्री बोले- राम और कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद के प्रतीक

News DeskBy News DeskJune 6, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को व्यासपीठ से कथा वाचक सीताराम शास्त्री नेे श्री वामन अवतार, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आदि प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा स्थल को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। भक्तों ने नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…. जयकारों के साथ उदघोष किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम हमें मर्यादा और आदर्श जीवन जीने की सीख देते हैं, जबकि वामन अवतार त्याग और दान की महिमा बताता है। वहीं, श्रीकृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि हर संकट में कैसे मुस्कुराते हुए धर्म की रक्षा की जाए। राम-कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद का प्रतीक हैं, जो जीवन में सदाचार और ईश्वर से जुड़ाव सिखाते हैं। समुद्र मंथन का वर्णन करते हुए देवासुर संग्राम और वामन अवतार की कथा से श्रद्धालुओं को रूबरू कराया। कहा कि वामन चरित्र की कथा अहंकार त्याग और परोपकार का महत्व सिखाती है। कथा वाचक ने आगे बताया कि वामन अवतार भगवान विष्णु के दशावतारों में पांचवा अवतार और मानव रूप में अवतार था जिसमें भगवान विष्णु ने एक वामन के रूप में इंद्र की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लिया। अवधपुरी श्री धाम का वर्णन करते हुए कथा वाचक ने कहा कि जहां की मिट्टी में साक्षात भगवान श्रीराम खेले हैं, उस स्थान पर जाने भर से ही लाभ होता है। कथावाचक ने इन सभी कथाओं के माध्यम से जीवन का महत्व समझाया। कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। कथा के पांचवें दिन रविवार को श्री वामन अवतार, श्री राम जन्म, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आदि प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी। इसका आयोजन सामाजिक एवं धार्मिक संस्था सोनारी भजन संध्या की महिलाओं द्वारा किया जा रहा हैं। पाचवें दिन श्रीेकृष्ण बाललीला, गिरिराज पूजन, छप्पन भोग आदि प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी। चौथे दिन शनिवार को यजमान के रूप में विभा-सुरेश दुदानी, मंजू-नरेश खंडेलवाल, आभा-राजू चूड़ीवाल, मीरा अग्रवाल, पुष्पा-गोविंद अग्रवाल, बैजनाथ अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कविताा-मनीष अग्रवाल समेत काफी संख्या में भक्तगण शामिल थे।

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group