Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :हाता में बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का विधायक ने किया निरीक्षण,4.50 करोड़ की योजना में मिली खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश, यात्रियों और दुकानदारों को मिलेगी बड़ी सुविधा
    Breaking News

    Jamshedpur News :हाता में बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का विधायक ने किया निरीक्षण,4.50 करोड़ की योजना में मिली खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश, यात्रियों और दुकानदारों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    News DeskBy News DeskMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं संवेदक भी मौजूद रहे। विधायक ने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और कार्य में पाई गई कुछ खामियों को लेकर अधिकारियों एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो कि बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण अंतिम चरण में है तथा यहां लगभग 40 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

    डिजाइन और रिसाव संबंधी खामियों को सुधारने का निर्देश

    निरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि निर्माण कार्य में डिजाइन समेत कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिन्हें जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि भवन के कुछ हिस्सों में पानी के रिसाव की समस्या सामने आई है, जिसे तत्काल ठीक कराने को कहा गया है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नियमित निगरानी रखने को भी कहा ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    यात्रियों और दुकानदारों को मिलेगा सीधा लाभ

    विधायक ने कहा कि हाता बिरसा चौक क्षेत्र का प्रमुख चौराहा है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री बंगाल, उड़ीसा समेत अन्य राज्यों के लिए सफर करते हैं। बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स के बन जाने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, जिससे सड़क चौड़ी होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जल्द ही इस कॉम्प्लेक्स को पूर्ण कर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    अधिकारी एवं संवेदक रहे मौजूद

    निरीक्षण के दौरान हरिओम कंस्ट्रक्शन के संवेदक मुकेश सिंह, जिला परिषद के जिला अभियंता नकुल ठाकुर, जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bus Stand Construction Bus Stand Project Construction Inspection Development Work Inspection Hariom Construction Hata Birsa Chowk Hata Bus Stand Hemant Government Development Scheme infrastructure development Jamshedpur news Jharkhand Infrastructure News Jharkhand Panchayati Raj Department Market Complex Construction Market Complex Hata Nakul Thakur Passenger Facilities Potka Block Potka MLA Sanjeev Sardar Public Facility Development Scheme Public Utility Project Rakesh kumar Rural Development Scheme Shops for Vendors Traffic Jam Solution आधारभूत संरचना विकास ग्रामीण विकास योजना जनसुविधा विकास योजना जमशेदपुर समाचार झारखंड इंफ्रास्ट्रक्चर न्यूज़. झारखंड पंचायती राज विभाग दुकानदारों के लिए दुकान नकुल ठाकुर निर्माण कार्य निरीक्षण पोटका प्रखंड पोटका विधायक संजीव सरदार बस स्टैंड निर्माण बस स्टैंड परियोजना मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण मार्केट कॉम्प्लेक्स हाता यात्रियों को सुविधा राकेश कुमार विकास कार्य निरीक्षण सड़क जाम समाधान सार्वजनिक सुविधा परियोजना हरिओम कंस्ट्रक्शन हाता बस स्टैंड हाता बिरसा चौक हेमंत सरकार विकास योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्वी विस के बागुनहातु क्षेत्र को मिली 1.42 करोड़ की लागत वाली आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखी आधारशिला

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बालीगुमा पानी टंकी कनेक्शन पर सख्त हुए सरयू राय,गुरुवार को खुद बताएंगे पाइपलाइन का रास्ता

    May 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :डाक कर्मियों में जोश भरने पहुंचा ‘अभ्युदय’, लक्ष्य हासिल करने का लिया संकल्प

    May 13, 2026

    Jamshedpur News :हाता में बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का विधायक ने किया निरीक्षण,4.50 करोड़ की योजना में मिली खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश, यात्रियों और दुकानदारों को मिलेगी बड़ी सुविधा

    May 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group