Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :फ्लाईओवर बनने के विरोध में कोई नहीं,अपराधियों के साथ रहना बन्ना का शौक
    Breaking News

    Jamshedpur News :फ्लाईओवर बनने के विरोध में कोई नहीं,अपराधियों के साथ रहना बन्ना का शौक

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जदयू के जिला-महानगर अध्यक्ष और जनसुविधा प्रतिनिधियों ने जारी किया संयुक्त बयान

    जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, प्रवीण सिंह और संतोष भगत ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि कोई भी व्यक्ति फ्लाईओवर बनने के विरोध में नहीं है। फ्लाईओवर के डिजाइन में कमियां हैं। उन कमियों को दूर करने की मांग जनता और वहां के व्यवसायी चाहते हैं। वे चाहते हैं कि जब मेन फ्लाइओवर बन जाए, या उसके बनने की अवधि सुनिश्चित हो जाए, तब इस पर हाथ लगाया जाए ताकि यातायात बंद होने से जो कठिनाई हो सकती है, वह न हो। अभी के नक्शे में जो रैंप बनाया जा रहा है, उससे एक तरफ लोग सिर्फ उतर सकते हैं, चढ़ नहीं सकते। एक रैंप ऐसा भी बनना चाहिए, जिससे लोग चढ़ भी सकें। स्थानीय निवासी और व्यवसायी यही तो मांग कर रहे हैं। इसे दुरुस्त करना जरूरी है।

    यहां जारी एक संयुक्त बयान में इन लोगों ने कहा कि अपराधी चरित्र के लोगों से घिरे रहना बन्ना गुप्ता का शौक है। आज जिन लोगों ने प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया है, उनमें भी कई लोग अपराधी हैं। ये वो लोग हैं जो अपराध में जेल जा चुके हैं।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    संयुक्त बयान के अनुसार, बन्ना गुप्ता ने अपने विधायक निधि फंड को जिस तरीके से खर्च किया है, उसका विवरण हम लोग जारी करेंगे और उसकी पोल खोलेंगे। उन्होंने कैसे अपने फंड का दुरुपयोग किया है, यह भी जनता में लेकर जाएंगे। यह काम जल्द ही शुरु होगा।

    बयान में कहा गया है कि चुनाव हार जाने के बाद भी बन्ना गुप्ता की अकड़ ढीली नहीं हुई है। रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन अभी बाकी है। हम लोग दोबारा मानगो सहित जमशेदपुर पश्चिम में अपराधियों का राज स्थापित नहीं होने देंगे। इतना ही नहीं, हम लोग योजनाओं में बेईमानी भी नहीं चलने देंगे।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    संयुक्त बयान में कहा गया है कि कल काम इसलिए बंद करवाया गया, क्योंकि बच्चों को और उनके अभिभावकों को तकलीफ हो रही थी। प्रशासन ने बच्चों के स्कूल जाने के लिए सुबह 6 से 8 बजे तक दोपहिया वाहनों को जाने की छूट दी थी लेकिन प्रशासन ने यह नहीं सोचा कि जो आजादनगर, जवाहरनगर, पारडीह, दाईगुट्टू, 15 नंबर, समतानगर आदि के बच्चे स्कूल चले तो गए, लौटते कैसे? प्रशासन तो 8 बजे के बाद से उस रास्ते को वन-वे कर चुका था।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR Jamshedpur today news JAMSHEDPUR UPDATE Tata TATA KI KHABAR TATA NEWS जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर खबर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर समाचार टाटा की खबर टाटा समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group