Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा
Breaking News

Jamshedpur News :महाराष्ट्र अध्ययन दौरे पर महिला एवं बाल विकास समिति ने महिला सशक्तिकरण और विकास पर किया मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू ने राज्य में निवेश और जमशेदपुर पूर्वी में बेहतर सीएसआर भागीदारी का उठाया मुद्दा

News DeskBy News DeskMay 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति इन दिनों सात दिवसीय अध्ययन दौरे पर महाराष्ट्र प्रवास पर है। समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू एवं पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता सहित शिष्टमंडल ने महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास तथा सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों का अध्ययन कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुंबई में ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन (TRIF) एवं द ब्रिजस्पैन ग्रुप द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में देश की अग्रणी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) संस्थाओं और कॉर्पोरेट साझेदारों की भागीदारी रही। इस अवसर पर टाटा ट्रस्ट, अडानी फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन, एक्सिस बैंक फाउंडेशन, एचडीएफसी फाउंडेशन, वेदांता फाउंडेशन सहित कई प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने समावेशी और सतत विकास के विभिन्न आयामों पर अपने अनुभव साझा किए। अध्ययन दौरे के दौरान समिति के सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न सफल मॉडलों का भी अवलोकन किया एवं झारखंड में उन्हें लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

प्रवास के क्रम में, समिति के सदस्यों ने मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (MITRA) के कार्यालय का भी दौरा किया। यहां समिति ने संस्था द्वारा महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास, नीति निर्माण और सुशासन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक में झारखंड में परिवर्तनकारी विकास को गति देने के लिए नवाचार आधारित साझेदारियों, प्रभावी विकास मॉडल तथा सामाजिक क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर समिति ने विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड में कंपनियों द्वारा सीएसआर मद में किए जाने वाले व्यय की वर्तमान स्थिति अपेक्षाकृत सीमित है, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने मित्र के अधिकारियों से झारखंड में भी तकनीकी एवं नीतिगत सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने महाराष्ट्र में नीति निर्माण और विकास रणनीतियों के लिए मित्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि झारखंड में भी ऐसे मॉडल को अपनाकर विकास योजनाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

वहीं, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कॉर्पोरेट संस्थाओं और फाउंडेशनों के प्रतिनिधियों से झारखंड एवं विशेष रूप से पूर्वी जमशेदपुर में विकासोन्मुख निवेश बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, जिनमें कॉर्पोरेट क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार स्पष्ट नीति, लक्ष्य आधारित कार्ययोजना और प्रभावी सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से परियोजनाएं उपलब्ध कराएगी तो राज्य में निवेश और विकासात्मक सहयोग की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है।

विधायक पूर्णिमा साहू ने बैठक में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में टाटा स्टील के सीएसआर गतिविधियों की सीमित उपलब्धता पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी होने के बावजूद क्षेत्र में अपेक्षित स्तर पर सीएसआर आधारित विकास कार्य नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कॉर्पोरेट संस्थाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026
Recent Post

Railway Counter से Ticket लेने पर यात्रा बीमा के लिए अब करना होगा Digital Payment, Rail Board ने जारी किया आदेश

October 28, 2026

Railway: ट्रेनों में नींद नहीं होगी खराब, रात 11 बजे के बाद आवाज लगाकर सामान नहीं बेच सकेंगे वेंडर

October 28, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के CEO को दो से तीन महीनों में EV आपूर्ति बाधाएं दूर होने की उम्मीद

October 28, 2026

Jharkhand Police: पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद राहुल गिरोह के दो संदिग्ध गैंगस्टर गिरफ्तार, इसमें एक के पैर में लगी गोली

October 28, 2026

Jamshedpur: टेल्को में पार्किंग के दौरान हादसा, नाली में गिरी कार, सभी तीन लोग सुरक्षित

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group