


जमशेदपुर।
विश्व सर्प दिवस के अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा केंद्रीयकृत कर्षण मरम्मत कारखाना (CTRC) के सभागार में एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कर्मचारियों को सांपों के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना, उनकी पहचान, महत्व और उनके संरक्षण को लेकर जानकारी देना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि गोलपहाड़ी क्षेत्र की तराई में स्थित CTRC और इलेक्ट्रिक लोको शेड के प्राकृतिक वातावरण के कारण यहां अक्सर सांपों का प्रवेश होता है। ऐसे में कर्मचारियों को विषैले और विषहीन सांपों की पहचान एवं उनसे सुरक्षित व्यवहार की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।
READ MORE :JAMSHEDPUR : शहर में होटलों में खाद्य सामग्री की जांच का चला अभियान, सैंपल जब्त
भय नहीं, समझ जरूरी है
इंस्पेक्टर कुमार ने बताया कि आमतौर पर अजगर, घामन, दोमुंहा जैसे विषहीन सांप CTRC परिसर में देखे जाते हैं। वहीं करैत, कोबरा और रसेल वाइपर जैसे विषैले सांप भी भोजन की तलाश में अंदर आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई बार लोग भय के कारण विषहीन सांपों को मार देते हैं और कई मामलों में भय ही सर्पदंश से मृत्यु का कारण बनता है।
READ MORE :झारखंड को मिलेगी पहली वंदे भारत फैक्ट्री, 4000 लोगों को रोजगार
सांप काटने पर क्या करें
प्रशिक्षण में बताया गया कि सांप के काटने पर चार घंटे के भीतर एंटीवेनम इंजेक्शन लेना जरूरी होता है। इसके अलावा झाड़-फूंक और अंधविश्वास से बचने, और प्राथमिक उपचार के सही तरीकों को भी विस्तार से समझाया गया।
READ MORE :कार्यालय दिवस पर पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 02:30 बजे तक मिलेगी योजनाओं की जानकारी
रैबीज पर भी जानकारी
कार्यक्रम में आवारा कुत्तों में रैबीज की पहचान को लेकर एक टेलीफिल्म भी प्रदर्शित की गई। इससे कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव और सही समय पर उपचार की जानकारी दी गई।
READ MORE :श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ी, श्रद्धालुओं के लिए 6 और जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
अधिकारियों और कर्मचारियों की सहभागिता
प्रशिक्षण शिविर में डोमोस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, शंकर प्रसाद, सत्यप्रकाश, सरस्वती मुर्मू, पार्वती मुर्मू सहित कई जवान उपस्थित रहे। वहीं कारखाना के सहायक मंडल विद्युत अभियंता ए.के. नंदी, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता एन.बी. सिंह, निलेश कुमार, इंदर कुमार, राजीव नयन, शुशील कुमार, दीपा घोष, नीलम शर्मा, शिव पूजन सिंह, सीमा कुमारी, बैरिस्ट कुमार, एम. विजय कुमार, बादल, सूरज, रमेश मिश्रा, मिश्रो तांती, एस.के. नायक सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुभाग अभियंता एन.बी. सिंह ने किया।



