Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :एजेंडा के बिना मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल
    Breaking News

    Jamshedpur News :एजेंडा के बिना मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

    महाधिवक्ता के 2021 के मंतव्य और नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के आलोक में निगम संचालन का आग्रह
    News DeskBy News DeskAugust 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक को लेकर अपर नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कतिपय महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की हैं।पत्र में उन्होंने कहा है कि 18 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होने वाली बोर्ड बैठक की सूचना तो दी गई है, लेकिन इसके साथ बैठक का एजेंडा संलग्न नहीं किया गया है।

    सरयू राय ने अपर नगर आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि कार्यालय के पत्रांक 1537, दिनांक 12 अगस्त 2026 के माध्यम से उन्हें 18 अगस्त को मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक आयोजित होने की जानकारी मिली है। हालांकि, सूचना के साथ बैठक का एजेंडा उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन्होंने पत्र में पूर्व की बैठक का भी उल्लेख किया है।

    सरयू राय के अनुसार, अपर नगर आयुक्त के कार्यालय के ज्ञापांक 1461, दिनांक 3 अगस्त 2026 के माध्यम से मानगो नगर निगम की बैठक 7 अगस्त 2026 को आहूत की गई थी, जिसे अचानक स्थगित कर दिया गया था। उस बैठक की सूचना के साथ भी एजेंडा संलग्न नहीं था।

    2021 के महाधिवक्ता के मंतव्य का दिया हवाला

    सरयू राय ने अपने पत्र के साथ राज्य के तत्कालीन महाधिवक्ता द्वारा नगर निकायों के संचालन के संबंध में सरकार को दिए गए मंतव्य से संबंधित कागजात भी भेजे हैं।

    उन्होंने बताया कि सरकार के मांगने पर तत्कालीन महाधिवक्ता ने 28 अगस्त 2021 को यह मंतव्य दिया था।

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप का दूसरा चरण शुरू, 397 आवेदकों को मिलेगा मौका, 129 पदों पर चयन

    श्री राय ने कहा कि उक्त मंतव्य के आलोक में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने ज्ञापांक 08/निकाय/06/2021/न.वि.आ./2812/रांची, दिनांक 9 सितंबर 2021 के माध्यम से इसे राज्य के सभी शहरी निकायों को अनुपालन के लिए भेजा था।

    जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र का भी उल्लेख

    विधायक ने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार की ओर से भी 9 सितंबर 2021 को नगर विकास एवं आवास विभाग की प्रेस विज्ञप्ति संख्या 464/2021 जारी की गई थी।

    इसमें नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के कार्य क्षेत्र तथा अधिकारों को लेकर तत्कालीन महाधिवक्ता द्वारा दिए गए मंतव्य का सार-संक्षेप दिया गया है।

    सरयू राय ने कहा कि उन्होंने उक्त प्रेस विज्ञप्ति को भी पत्र के साथ संलग्न किया है, ताकि मानगो नगर निगम के संचालन में किसी प्रकार का असमंजस न रहे।

    JAMSHEDPUR NEWS: भूमिहार महिला समाज का ‘हरितिमा सावन महोत्सव’ धूमधाम से आयोजित, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

    विधिसम्मत संचालन का आग्रह

    सरयू राय ने अपर नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि उनके द्वारा भेजे गए विवरण, अनुलग्नकों तथा झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 के सुसंगत प्रावधानों के आलोक में मानगो नगर निगम का विधिसम्मत संचालन किया जाए।

    पत्र के साथ उन्होंने तीन दस्तावेज संलग्न किए हैं। इनमें नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार का 9 सितंबर 2021 का परिपत्र संख्या-2812, तत्कालीन महाधिवक्ता का 28 अगस्त 2021 का मंतव्य तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रेस विज्ञप्ति संख्या 464/2021 शामिल है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news mango MANGO NEWS mango today news नगरपालिका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप का दूसरा चरण शुरू, 397 आवेदकों को मिलेगा मौका, 129 पदों पर चयन

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भूमिहार महिला समाज का ‘हरितिमा सावन महोत्सव’ धूमधाम से आयोजित, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान

    August 16, 2026
    Recent Post

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप का दूसरा चरण शुरू, 397 आवेदकों को मिलेगा मौका, 129 पदों पर चयन

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भूमिहार महिला समाज का ‘हरितिमा सावन महोत्सव’ धूमधाम से आयोजित, 250 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नशामुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज़ मानगो सेंटर ने चलाया व्यापक जनजागरूकता अभियान

    August 16, 2026

    Jamshedpur News :एजेंडा के बिना मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक बुलाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

    August 16, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: महिला उद्यमिता को मिलेगा बड़ा मंच, 17-18 अगस्त को सिंहभूम चैंबर भवन में मानसून ट्रेड फेयर

    August 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group