Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS : नमन परिवार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया बिरसा के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान – बिरसा मुण्डा अमर रहे के नारों से गूंज उठा नमन कार्यालय ।
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS : नमन परिवार ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया बिरसा के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान – बिरसा मुण्डा अमर रहे के नारों से गूंज उठा नमन कार्यालय ।

    News DeskBy News DeskJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : नमन परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धरती आबा एवं महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में नमन परिवार की मातृशक्ति, युवाओं एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने उपस्थित होकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन एवं आदर्शों को स्मरण किया।

    इस अवसर पर नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा पूरे देश के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने अपने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनजागरण का कार्य किया तथा समाज को स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

    इंटक नेता राकेश्वर पांडे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और स्वतंत्रता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है।

    अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक वरुण कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण है। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी उनके आदर्शों को जाने और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करे।

    कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, भाजपा नेता राजन सिंह, साहित्यकार बलविंदर सिंह, समाजसेवी धनुर्धर त्रिपाठी, रामलीला उत्सव समिति के रामकेवल मिश्रा, पूर्व सैनिक राजीव कुमार सिंह, जूगुन पांडे, पूरबी घोष, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह सहित अन्य उपस्थित सभी वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में राघवेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों, महिलाओं, युवाओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    कार्यक्रम में जितेंद्र चावला, देवेंद्र मारवाह, सरदार महेंद्र पाल सिंह, कैलाश झा, पूर्व सैनिक एस के सिंह, सिद्धनाथ सिंह, अवधेश कुमार, बिपिन झा, पोरेश कुमार मुखी, कृष्ण मूर्ति, डालिया भट्टाचार्य, आर एन भट्टाचार्य, कश्मीर सिंह, दीपक गिल, रितिका श्रीवास्तव, सुनीता देवी, महालक्ष्मी देवी, माया चौबे, ममता पुष्टि, ममता साहा, रिंकू दुबे, पिंकी देवी, संजू बनर्जी सहित अन्य उपस्थित रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news JAMSHEDPUR UPDATE नमन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया 

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय ने किया पीएम आवास के फ्लैटों का मुआयना,फ्लैट दुरुस्त, जहां जरूरत, वहां हो रही है मरम्मत

    June 13, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 14 जून को महा रक्तदान शिविर, ‘डाक सेवा जन सेवा’ का दिखेगा अनूठा रूप

    June 13, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में दिन-रात चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 917 बेटिकट यात्रियों से वसूला 6.60 लाख का जुर्माना

    June 13, 2026

    Jamshedpur News :गुरु अर्जन देव जी की शहादत पर सोनारी में छबील सेवा का आयोजन, हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, अमरप्रीत सिंह काले भी हुए शामिल

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group