Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :तेंतला मैदान में पारंपरिक ‘काती’ खेल की गूंज, आदिवासी संस्कृति को टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से मिला नया जीवन
Breaking News

Jamshedpur News :तेंतला मैदान में पारंपरिक ‘काती’ खेल की गूंज, आदिवासी संस्कृति को टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से मिला नया जीवन

News DeskBy News DeskMarch 20, 2026Updated:March 20, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर।

टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा विलुप्त होती आदिवासी पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रीमियर लीग-2026 के अंतिम दिन शुक्रवार को तेंतला फुटबॉल मैदान में ‘काती’ खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड और ओडिशा के सीनियर एवं जूनियर वर्ग की कुल 45 टीमों ने हिस्सा लेकर खेल की परंपरा को जीवंत किया।

पारंपरिक खेल को मिला नया मंच

काती खेल, जो भूमिज एवं संथाल आदिवासी समुदायों का प्रमुख पारंपरिक खेल है, को इस आयोजन के माध्यम से नया मंच मिला। यह खेल पारंपरिक रूप से फसल कटाई के बाद खेला जाता है, जिसमें खिलाड़ियों के पास बांस की लाठी और इमली की लकड़ी से बनी अर्धवृत्ताकार डिस्क ‘काती’ होती है। एक टीम कातियों को सीधा खड़ा करती है, जबकि दूसरी टीम निश्चित दूरी से बांस की सहायता से उसे गिराने का प्रयास करती है। प्रत्येक सफल प्रहार पर अंक मिलते हैं और अंत में ‘बर्गा’ (राजा) पर प्रहार कर विजेता तय होता है।

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

विधायक संजीव सरदार का संदेश और दिशा

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका विधायक संजीव सरदार ने विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें संरक्षित और आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आधुनिक खेलों के साथ-साथ अपनी परंपराओं से जुड़े खेलों को भी अपनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों तक हमारी विरासत सुरक्षित रह सके।

प्रतियोगिता के विजेता और आयोजन में योगदान

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गुरता (बी) प्रथम, एसएसएमसी कोपे द्वितीय, बालीबेड़ा तृतीय एवं खेरबाड़वीर चतुर्थ स्थान पर रहे। वहीं जूनियर वर्ग में हांसदा स्टॉर मेजोगोड़ा ने प्रथम, जेजेयुसी रादुड़ ने द्वितीय, जियाड़ जामाता ने तृतीय तथा आरएमएमसी पोड़ाहातु ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस सफल आयोजन में टाटा स्टील फाउंडेशन के ट्राइबल आइडेंटिटी लीड शिव शंकर कांडेयोंग, मैनेजर आनंद बोयपाई, बीरेन तियु, आरसी टुडू, लखन हांसदा, रीतेश टुडू, देवराज मुंडा, शिव नारायण हेंब्रोम, अजिंक्या बिरुआ, सालखन मुर्मू, रमेश सुंडी सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026
Recent Post

Jamshedpur: डिमना में कचरा डंपिंग को लेकर बवाल, स्थानीय लोग और नगर निगम कर्मियों में टकराव, डीएसपी और क्यूआरटी ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026

Jamshedpur: डोबो नदी किनारे बहुमंजिली इमारतें कैसे बनीं? सीएनटी एक्ट के उल्लंघन पर अर्जुन मुंडा ने मांगा जवाब, हेमंत सरकार को घेरा

November 12, 2026

Chandil: सड़क हादसों पर ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद NHAI ने रावताड़ा चौक पर ट्रिपल स्पीड ब्रेकर का शुरू किया निर्माण

November 12, 2026

Jamshedpur: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से गोविंदपुर के एक व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

November 12, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल में एक बार फिर दिखी लापरवाही, लिफ्ट नंबर-5 में 2 घंटे तक फंसे रहे मरीज के परिजन

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group