Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन की वाशिंग लाइन में करंट से झुलसे टेक्नीशियन की मौत के बाद स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी
    Breaking News

    Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन की वाशिंग लाइन में करंट से झुलसे टेक्नीशियन की मौत के बाद स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी

    News DeskBy News DeskJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन के वाशिंग लाइन में करंट से झुलसे टेक्नीशियन आशीष माझी की मौत के बाद मंगलवार को स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजन, स्थानीय लोग और समर्थक शव के साथ स्टेशन पहुंचे तथा मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर तैनात की गई। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठी चटका कर भीड़ को हटाया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    जानकारी के अनुसार, 30 मई को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की मरम्मत के दौरान आशीष माझी करंट की चपेट में आ गया था।हादसे के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया था। अस्पताल में उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार रात उसकी मौत हो गई।

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    आशीष माझी अविवाहित था और अपने परिवार का बड़ा बेटा था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का आरोप है कि हादसा कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण हुआ और रेलवे प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी तथा घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

    Jamshedpur: मुसाबनी के केंदाडीह माइंस का संचालन शुरू, केंद्रीय खान राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ, सिंहभूम ताम्र पट्टी क्षेत्र में खनन गतिविधियों को मिलेगी नयी गति

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Uproar at the station premises following the death of a technician who suffered severe electric shock at the Tatanagar station washing line; police resorted to a lathi-charge. Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन की वाशिंग लाइन में करंट से झुलसे टेक्नीशियन की मौत के बाद स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा पुलिस ने भांजी लाठी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur:  विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह अभियान के अंतर्गत विशेष एक्सपोज़र विजिट आयोजित, JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार एवं Tata Steel UISL के G.M.द्वारा कचरा पृथक्करण के महत्व को कराया अवगत

    June 10, 2026

    Jamshedpur: मुसाबनी के केंदाडीह माइंस का संचालन शुरू, केंद्रीय खान राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ, सिंहभूम ताम्र पट्टी क्षेत्र में खनन गतिविधियों को मिलेगी नयी गति

    June 10, 2026

    Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम का आम भेजा गया लंदन, एपीडा के सहयोग से किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    June 10, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: विधायक सरयू राय ने किया  शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन, बोले-स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगा मजबूती

    June 10, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर स्टेशन की वाशिंग लाइन में करंट से झुलसे टेक्नीशियन की मौत के बाद स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी

    June 10, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group