Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Seraikela Election Review: सरायकेला ग्रामीण क्षेत्र में महाली को बढ़त, पर चंपाई को आदित्यपुर में वोट पड़ा भारी, पढ़ें यहां कैसे तय हुई हार-जीत, क्या रहा वोट शेयर?
    Breaking News

    Seraikela Election Review: सरायकेला ग्रामीण क्षेत्र में महाली को बढ़त, पर चंपाई को आदित्यपुर में वोट पड़ा भारी, पढ़ें यहां कैसे तय हुई हार-जीत, क्या रहा वोट शेयर?

    News DeskBy News DeskNovember 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Jamshedpur. सरायकेला विधानसभा में चंपाई सोरेन के सहारे भाजपा खाता खोलने में कामयाब रही. वहीं झामुमो की परंपरागत सीट पर राज्य गठन के बाद पहली बार हार का सामना करना पड़ा है. यहां भाजपा का वोट शेयर सर्वाधिक रहा. सरायकेला विस में भाजपा को 44.27 प्रतिशत,  झामुमो को 36.69 प्रतिशत
    जेएलकेएम को 14.85 प्रतिशत वोट मिले. यहां भी प्रत्याशियों की जीत -हार में जेएलकेएम बड़ा फैक्टर रहा. शहरी क्षेत्र में भाजपा को एकतरफा वोट मिला, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में झामुमो को वोट पड़ा है. आदित्यपुर व आरआईटी में कुल 85576 लोगों ने मतदान किया. इसमें 58576 वोट भाजपा के पक्ष में गया. यहां झामुमो को सिर्फ 18672 वोट मिला. आदित्यपुर शहरी क्षेत्र में मिले एक तरफा वोट ने भाजपा की जीत और झामुमो की हार तय कर दी. हालांकि राजनगर में झामुमो ने 41085 वोट हासिल किया है, जबकि भाजपा को 24705 मत मिले हैं. झामुमो ने राजनगर प्रखंड में 16380 वोट की बढ़त हासिल की है. गम्हरिया पश्चिमी में झामुमो को 2997 व भाजपा को 2337 मत प्राप्त हुए हैं. झामुमो यहां बढत बनाते हुए 660 वोट से आगे रहा. सरायकेला नगर में जहां भाजपा आगे रही वही ग्रामीण क्षेत्र में झामुमो भाजपा से काफी आगे रही और यहां पर झामुमो को 7056 वोट अधिक प्राप्त हुए. वही शहरी क्षेत्र में भाजपा झामुमो से काफी अधिक लीड हासिल किया.
    यहां भी जयराम की पार्टी ने दर्ज करायी दमदार उपस्थिति
    सरायकेला विस में झामुमो के हार में जेएलकेएम बडा फैक्टर बना. जेएलकेएम को अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र में ही वोट हासिल हुआ है. सरायकेला विस में जेएलकेएम लगभग 39 हजार वोट ला कर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में ही अधिकांश वोट प्राप्त हुए. ग्रामीण क्षेत्र में वोट जेएलकेएम को मिलने के कारण झामुमो को अधिक नुकसान हुआ जो हार का भी एक कारण बना.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    but Champai got heavy vote share in Adityapur read here how victory and defeat was decided Sarai kela election letest news vote share jmm sarai kela recent election news Seraikela Election Review: Mahali has lead in Seraikela rural area vote share bjp what was the vote share?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group