Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :11 अगस्त को जेएनएसी पर होने वाला प्रदर्शन फिलहाल स्थगित
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :11 अगस्त को जेएनएसी पर होने वाला प्रदर्शन फिलहाल स्थगित

    News DeskBy News DeskAugust 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। एनडीए के बैनर तले 11 अगस्त, सोमवार को जेएनएसी कार्यालय पर कूड़ा संग प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के फीडबैक के मद्देनजर यह फैसला यहां बिष्टुपुर में संपन्न बैठक में लिया गया। फीडबैक में कदमा और सोनारी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब से प्रदर्शन की घोषणा की गई, उसके बाद से ही जेएनएसी के पदाधिकारी साफ-सफाई के कार्य में जुट गये थे और पहले की अपेक्षा ज्यादा व्यवस्थित तरीके से साफ-सफाई के काम में लगे रहे। बैठक में यह तय हुआ कि जेएनएसी के साफ-सफाई की निगरानी सोनारी एवं कदमा के कार्यकर्ता क्षेत्रवार करते रहेंगे। यदि फिर इसमें कोताही बरती गई तो पुनः कार्रवाई हेतु पहल की जाएगी।

    READ MORE :Tata Steel ने अपने ई-कॉमर्स मंच ‘आशियाना’ का सकल व्यापार मूल्य 7,000 करोड़ रुपये करने का तय किया लक्ष्य, ये है योजना?

    बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि समस्याओं का समाधान त्वरित गति से होता रहे तो प्रदर्शन करने की नौबत ही न आए। इसलिए फिलहाल इसे स्थगित किया गया है।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने यहां जारी बयान में कहा कि रविवार की सुबह जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने उनसे फोन पर बातचीत की और आश्वस्त किया कि यह साफ- सफाई नियमित और व्यवस्थित तरीके से चलेगी। अभी वह बाहर हैं। दो दिनों के बाद जमशेदपुर आएंगे। उसके बाद आप सभी के साथ बैठ कर साफ-सफाई की व्यवस्था को और कैसे सुचारू बनाया जाए, इस पर गहन विमर्श करेंगे।

    ऐलान के बाद दुरुस्त हुई साफ-सफाई, कार्यकर्ताओं के फीडबैक के बाद बड़ा फैसला
    11 को जेएनएसी पर होने वाला प्रदर्शन फिलहाल स्थगित
    ..-उप नगर आयुक्त ने की जद(यू) जिलाध्यक्ष से फोन पर वार्ता
    -दो दिनों बाद शहर आएंगे डीएमसी, प्रतिनिधिमंडल से बात करेंगे

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    READ MORE :Election Commission: चुनाव आयोग ने 334 गैर मान्यता प्राप्त रानीतिक दलों का पंजीकरण किया रद्द, यह है वजह

    सुबोध श्रीवास्तव ने उप नगर आयुक्त से कहा कि आप अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों और सुपरवाइजरों-ठेकेदारों को निर्देशित करें कि वे सभी समस्याग्रस्त क्षेत्रों में जाएं और विशेष रूप से युद्धस्तर पर कार्य करें। ब्लीचिंग पावडर एवं एंटी लार्वा का छिड़काव तो करें ही, प्रत्येक मोहल्ले में नियमित रूप से फॉगिंग भी करते रहें। उप नगर आयुक्त ने इस पर सहमति जताई। बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा, नीरज सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, भीम सिंह, चुन्नू भूमिज, तारक मुखर्जी, राकेश सिंह एवं शेषनाथ पाठक उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur tazaz samachar Jamshedpur today news जमशेदपुर जमशेदपुर की खबर जेएनएसी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group