Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला फूंका, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी
    Breaking News

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला फूंका, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस गठबंधन ‘ठोस कदम उठाने में विफल’ रहा है। आंदोलन के 23वें दिन में प्रवेश करने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने रविवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के पुतले फूंके।

    प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर उनके मुद्दों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने घोषणा की कि वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। फिल्म और टीवी अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने स्टेडियम में प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने सबिता कुमारी से भी बातचीत की जो उन छह प्रदर्शनकारियों में शामिल हैं जो दो सप्ताह से अधिक समय से भूख हड़ताल पर हैं। कुनिका सदानंद ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांगें वाजिब हैं। एक दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने मांग की थी कि कांग्रेस को सत्तारूढ़ गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए, क्योंकि उनके अनुसार मुख्यमंत्री ‘उनकी बात नहीं सुन रहे हैं।’विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे प्रमुख छात्र संगठन ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की मुख्य मांगों में 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द करना, सभी परीक्षाओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराना, जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है।

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के नेता रविंद्र पासवान ने कहा, ‘‘हम 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। हम मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं, क्योंकि झामुमो और कांग्रेस दोनों हमारे साथ राजनीति कर रहे हैं। हमारी यह भी मांग है कि यदि मुख्यमंत्री उनकी बात नहीं सुन रहे हैं, तो राहुल गांधी झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लें।’’

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तब तक वे अपना आंदोलन वापस नहीं लेंगे। उनकी मांगों में उन परीक्षाओं को रद्द करना शामिल है, जिनमें कथित तौर पर अनियमितताएं पाई गई हैं, और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराना शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने झारखंड के सभी जिलों के छात्रों से अपील की कि वे 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के प्रस्तावित घेराव के लिए रांची में एकत्र हों।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी CM Awas Dichetav on August 20 Student Protest: Students protesting against alleged malfunctions in recruitment exams blow up statue of Chief Minister and Rahul Gandhi Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला फूंका
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    September 6, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले: झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में मौजूद कमियों को दूर करते हुए किए जा रहे हैं प्रभावी सुधार, AI पर भी बात की

    September 5, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में रामाडा होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बचे सवार

    September 5, 2026

    Adityapur: बुजुर्ग ने पहले हाथ जोड़कर प्रणाम किया, फिर आदित्यपुर खरकई पुल से नदी में लग दी छलांग, तलाश में जुटी पुलिस

    September 5, 2026

    Chaibasa Road Accident: मांझरी थाना क्षेत्र के भागबिल्ला गांव निवासी युवक की बाइक की टक्कर से मौत

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group