Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अब दोपहिया वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद करने की तैयारी
    Breaking News

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अब दोपहिया वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद करने की तैयारी

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अब दोपहिया वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद करने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बातचीत जारी है। प्रबंधन की योजना है कि जिस तरह प्लांट में साइकिल की इंट्री बंद की गई थी, उसी तरह चरणबद्ध तरीके से मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जाए। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, जमशेदपुर ऑपरेशन चैतन्य भानू ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर प्लांट काफी पुराना है और यहां भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में प्लांट परिसर के अंदर मोटरसाइकिल की आवाजाही सुरक्षा की दृष्टि से जोखिम भरी हो सकती है। चैतन्य भानू ने कहा कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए इस बदलाव को आपसी सहमति से लागू करना चाहता है।

    प्लांट की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही और मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए दोपहिया वाहनों की इंट्री रोकने से दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ बातचीत और सहमति के बाद इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा।

    Student Protest: झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को आज फिर वार्ता के लिए बुलाया, कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव, अब तक छह दौर की हो चुकी है बातचीत

    टाटा स्टील उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी आधुनिक और डिजिटल तकनीक से जोड़ने पर तेजी से काम कर रही है। प्लांट की मशीनों में आधुनिक सेंसर लगाए जा रहे हैं। इन सेंसर के जरिए मशीनों की स्थिति और वाइब्रेशन की जानकारी रियल टाइम में मोबाइल पर प्राप्त की जा सकेगी। इस तकनीक से मशीनों में आने वाली संभावित खराबी का पहले ही पता लगाने में मदद मिलेगी। इससे अचानक होने वाले ब्रेकडाउन को कम करने और उत्पादन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला फूंका, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Steel: Tata Steel's Jamshedpur plant now preparing to completely stop the entry of two-wheelers Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Student Protest: झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को आज फिर वार्ता के लिए बुलाया, कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव, अब तक छह दौर की हो चुकी है बातचीत

    August 17, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला फूंका, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी

    August 17, 2026

    Chandil Dam: चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, सभी गेट खोले गये, भारी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा, निचले इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता 

    August 17, 2026
    Recent Post

    Student Protest: झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को आज फिर वार्ता के लिए बुलाया, कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव, अब तक छह दौर की हो चुकी है बातचीत

    August 17, 2026

    Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला फूंका, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी

    August 17, 2026

    Chandil Dam: चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, सभी गेट खोले गये, भारी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा, निचले इलाकों में बढ़ाई गई सतर्कता 

    August 17, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अब दोपहिया वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद करने की तैयारी

    August 17, 2026

    Jamshedpur: गालूडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 5 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार, ओडिशा से जमशेदपुर लायी जा रही थी मादक पदार्थ की खेप

    August 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group