Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»सरायकेला-खरसावां जिले में नशाखोरी और अवैध कारोबार के गैंगवार मे तीन की मौत ।
Breaking News

सरायकेला-खरसावां जिले में नशाखोरी और अवैध कारोबार के गैंगवार मे तीन की मौत ।

News DeskBy News DeskJune 8, 2022
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

सरायकेला-खरसावां जिले में नशाखोरी और अवैध कारोबार के गैंगवार मे तीन की मौत ।
झारखंड राज्य के सरायकेला-खरसावां जिला इन दिनों अपराधिक घटनाओं एवं अवैध कारोबार में हो रही हत्याओं को लेकर पूरे राज्य के प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में भूचाल ला कर रख दिया है।

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र मे 2 माह के अंदर कई हत्याएं हुई जिसका जख्म लोग अभी भूले भी नहीं थे कि देर रात 10 बजे आदित्यपुर के सातवाहीनी दुर्गा मैदान में दोस्तों के साथ टाईम पास कर रहे आशीष गोराई को अपने ही गैंग के लड़कों ने गोली मार कर हत्या कर दी। आशीष को बचाने आए सुबीर चट्टजी को भी गोली मार दी गई ।वही डियुटी से घर लौट रहे राजू गोराई को भी बचाने के क्रम में अपराधियों ने गोली मार दी । तीनों को सिर मे गोली मारी गई है।  घटना स्थल से पानी के 6 बोतल, तीन जोड़ी चप्पल और 2 खोखा मिला है। पुलिस को सूचना मिलते ही तीनों घायलों को एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। । प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों की मौत हो गई है। परन्तु समाचार लिखे जाने तक मौत की पुष्टि प्रशासनिक रूप से नहीं की गई । वही आशीष गोराई की मॉ ने वताया की सतोष थापा और छोटूराम के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। माँ ने बताया की दो दिन पूर्व आशीष को 8 की संख्या में आकर लोगों द्वारा मार पीट किया गया था । दो दिन बाद वह घर आया था ।वह मैदान में दोस्तों के साथ बैठकर टाईमपास कर रहा था कि तकरीबन 10 बजे घेरकर गोली मार कर हत्या कर दी गई । घटना के पास से 7.5 का खोखा मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आषीश गोराई द्वारा एक अपना गैंग बनाकर रंगदारी मांगने पर संतोष थापा और छोटू राम के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है । जिले में अवैध स्क्रैप टाॅल, जमीन, बालू को लेकर अपराधियों में लेवी वसूली करने को लेकर आपसी टकराव और गुटबाजी चल रही है। इसके कारण जिले में हमेशा विधि व्यवस्था की समस्याएं उत्पन्न होती रहती है, और आम जनता खौफ में जी रही है।

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने निकलीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

जिले में लगातार हो रही हत्याएं और घट रही आपराधिक घटनाओं पर संवाददाता ने जब एक वरीय पदाधिकारी से बात की तो बताया गया कि जिला टीम बनाकर कार्य कर रही है और निर्देश भी दिए गए हैं। देखना यह है कि अब घट रही घटनाओं पर अंकुश लगता है या यूं ही अपराधियों में गंगवार की घटनाएं घटती रहेंगी।
ए के मिश्रा

JAMSHEDPUR NEWS: अंतरिक्ष में रोबोट की सटीकता बढ़ाने पर NIT जमशेदपुर का शोध, कुमार अभिषेक को मिली पीएचडी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने निकलीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अंतरिक्ष में रोबोट की सटीकता बढ़ाने पर NIT जमशेदपुर का शोध, कुमार अभिषेक को मिली पीएचडी

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुआ जमशेदपुर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में चमका शहर

November 11, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने निकलीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अंतरिक्ष में रोबोट की सटीकता बढ़ाने पर NIT जमशेदपुर का शोध, कुमार अभिषेक को मिली पीएचडी

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुआ जमशेदपुर, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में चमका शहर

November 11, 2026

Jamshedpur: टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को मारी टक्कर, आठ बच्चे घायल, हादसे के बाद महिला कार चालक फरार

November 11, 2026

Train Accident: कोलकाता एक्सप्रेस के छह डिब्बे और इंजन पटरी से उतरे, 70 से अधिक यात्रियों के घायल होने की आशंका

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group