Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»सीए मई परीक्षाओं के नतीजे घोषित, इंटर में 18.42% व फाइनल में 19.88% छात्र पास
Breaking News

सीए मई परीक्षाओं के नतीजे घोषित, इंटर में 18.42% व फाइनल में 19.88% छात्र पास

News DeskBy News DeskJuly 11, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नयी दिल्ली. द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटस ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) ने सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिये. सीए इंटर मई 2024 परीक्षा में 18.42 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि सीए फाइनल छात्रों का पास प्रतिशत 19.88% रहा है. सीए इंटरमीडिएट के ग्रुप-1 की परीक्षा में 1,17,764 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 31,978 पास हुए. उत्तीर्ण प्रतिशत 27.15 प्रतिशत रहा. वहीं सीए इंटर ग्रुप-2 में 71,145 उम्मीदवारों में से 13,008 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 18.25 रहा. दोनों ग्रुप के लिए 59,956 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 11,041 पास हुए हैं और पास प्रतिशत 18.42 रहा.

भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 अंक प्राप्त किये हैं. दो उम्मीदवारों अकोला के युज सचिन करिया और भयंदर के योग्या ललित चांडक 526 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. तीसरा स्थान भी दो उम्मीदवारों नयी दिल्ली के मंजीत सिंह भाटिया और मुंबई के हिरेश काशीरामका को मिला है. उन्होंने 519 अंक प्राप्त किये हैं. सीए फाइनल ग्रुप-1 की परीक्षा 74,887 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 20,479 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 27.35 रहा. ग्रुप-2 की परीक्षा में 58,891 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें 21,408 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 36.35 प्रतिशत रहा.

CM हेमंत सोरेन‘लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राज्य महोत्सव में हुए शामिल, बोले-झारखंड सरकार आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत

वहीं दोनों ग्रुप की परीक्षा में 35,819 उम्मीदवारों में से 7,122 पास हुए हैं और उनका पास प्रतिशत 19.88 प्रतिशत रहा. सीए फाइनल की परीक्षा में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने ऑल इंडिया टॉप किया है, उन्होंने 500 अंक हासिल किये हैं, वहीं दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा ने 480 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया है. 477 अंक लाकर मुंबई की किरण राजेंद्र सिंह मनराल और गिलमन सलीम अंसारी तीसरे स्थान पर रहे.

Jharkhand: 11,000 वोल्ट के बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक की जलकर मौत

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, चार गिरफ्तार; 23.15 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

November 24, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :‘पंचायत’ के विनोद यानी अशोक पाठक कल आएंगे जमशेदपुर, बिहार एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

November 24, 2026

CHAIBASA NEWS: वरिष्ठ अधिवक्ता मदन दरिपा के निधन पर झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ ने जताया शोक

November 24, 2026
Recent Post

CM हेमंत सोरेन‘लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राज्य महोत्सव में हुए शामिल, बोले-झारखंड सरकार आदिवासी समाज की परंपराओं, संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत

November 25, 2026

Jharkhand: 11,000 वोल्ट के बिजली के खंभे से टकराया ट्रक, लगी आग, चालक की जलकर मौत

November 25, 2026

Tata Zoo फरवरी तक हफ्ते में सातों दिन खोलने का फैसला, 27 नवंबर को बाघिन तारा और बाघ साऱा का पहला जन्मदिन होगा खास

November 25, 2026

Arjun Munda: मां की याद में भावुक हुए अर्जुन मुंडा, लिखा, ‘आज भी भोर में सबसे पहले आपकी ही याद आई’

November 25, 2026

Road Accident: 20 से अधिक लोगों को ले जा रहा यात्री वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की मौत, तीन अन्य घायल

November 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group