Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»आप ‘SPAM CALL’ से परेशान हैं, तो जल्द मिलेगी मुक्ति, दूरसंचार कंपनियों के लिए ट्राइ ने जारी किया निर्देश
Headlines

आप ‘SPAM CALL’ से परेशान हैं, तो जल्द मिलेगी मुक्ति, दूरसंचार कंपनियों के लिए ट्राइ ने जारी किया निर्देश

News DeskBy News DeskAugust 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. अगर आप स्पैम कॉल से परेशान हैं, तो जल्द ही इससे मुक्ति मिल जायेगी. दरअसल इस मामले में दूरसंचार नियामक ट्राइ ने मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया कि अनचाही (स्पैम) कॉल करने वाले गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों के सभी दूरसंचार संसाधनों का कनेक्शन काटने के साथ उन्हें दो साल तक के लिए काली सूची में डाल दिया जाये. इसके साथ ही टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राइ) ने दूरसंचार कंपनियों को इस निर्देश का तत्काल पालन करने और इस संबंध में की गयी कार्रवाई के बारे में पाक्षिक आधार पर नियमित ब्योरा देने के लिए भी कहा है. ट्राइ ने दूरसंचार कंपनियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस ‘निर्णायक कार्रवाई’ से बिना पंजीकरण वाले टेलीमार्केटिंग कंपनियों की तरफ से उपभोक्ताओं को की जाने वाली स्पैम कॉल में कमी आने और ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है.

ट्राइ ने थोक कनेक्शन और दूसरे दूरसंचार साधनों का इस्तेमाल करने वाले सभी गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटर (यूटीएम) से प्रचार के लिए की जाने वाली कॉल पर रोक लगाना सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए अनिवार्य कर दिया है, चाहे ये संदेश पहले से रिकॉर्ड हों या कंप्यूटर-जनित हों. दूरसंचार नियामक ने कहा, दूरसंचार साधनों (एसआइपी/ पीआरआइ/ अन्य दूरसंचार संसाधनों) का उपयोग करने वाले गैर-पंजीकृत प्रेषकों/ गैर-पंजीकृत टेलीमार्केटिंग कंपनियों से की जाने वाली सभी प्रचारात्मक कॉल तुरंत रोक दी जायेंगी.

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

नियामक ने कहा कि यह निर्देश जारी होने के एक महीने के भीतर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को डीएलटी मंच पर स्थानांतरित किया जायेगा और उसके बाद सात दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट देनी होगी. ट्राइ ने सभी दूरसंचार कंपनियों को अपने नवीनतम निर्देश का अनुपालन करने और हर महीने की पहली और 16 तारीख को इस संबंध में की गयी कार्रवाई पर नियमित अपडेट देने का भी निर्देश दिया है.

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

October 15, 2026

Jharkhand: झारखंड से तीन बार भाजपा सांसद रह चुके ब्रज मोहन राम रविवार को ओडिशा के नए राज्यपाल का संभालेंगे कार्यभार

October 15, 2026
Recent Post

SIR में ‘अनियमितताओं’ संबंधी राहुल गांधी की याचिका पर Election commission को Supreme court ने जारी किया नोटिस

October 15, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर SSP ने अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन के दिये निर्देश

October 15, 2026

Jharkhand: झारखंड से तीन बार भाजपा सांसद रह चुके ब्रज मोहन राम रविवार को ओडिशा के नए राज्यपाल का संभालेंगे कार्यभार

October 15, 2026

BS-7 मानक अप्रैल, 2029 से लागू करने की तैयारी, कारों और एसयूवी से शुरुआत, 2031 से भारी वाहन में भी होगी व्यवस्था

October 15, 2026

Tetra Pack Liquar sell Ban: टेट्रा पैक में शराब की बिक्री पर रोक की अपील, केंद्र और राज्यों से जवाब तलब

October 15, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group