Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»जमशेदपुर का अपराधी रिनपास के कैदी वार्ड से कारोबारी को दे रहा था धमकी, दो मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद
    Headlines

    जमशेदपुर का अपराधी रिनपास के कैदी वार्ड से कारोबारी को दे रहा था धमकी, दो मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024Updated:September 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का कुख्यात अपराधी प्रकाश मिश्रा रांची रिनपास के कैदी वार्ड में रहकर खुलेआम मोबाइल का उपयोग कर रहा था. वह पिछले कुछ दिनों से जमशेदपुर के कारोबारी को रंगदारी के लिए धमकी दे रहा था. जमशेदपुर एसएसपी की सूचना पर रांची जिला प्रशासन की टीम ने रविवार की सुबह रिनपास के कैदी वार्ड में छापेमारी कर प्रकाश मिश्रा के पास से दो स्मार्टफोन, दो चार्जर, छोटा कैंची, शराब की बोतल, फोन बुक, आधार संबंधी कागजात बरामद किए गए. सामान जब्त करते हुए नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

    बताया जा रहा है कि प्रकाश मिश्रा पहले रांची के होटवार जेल में बंद था. इस दौरान वह मानसिक बीमारी की बात कहकर भर्ती हो गया. वहीं से वह खुलेआम मोबाइल का उपयोग कर रहा था और कारोबारी को धमकी दे रहा था. इस मामले में रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने रविवार को बताया कि जमशेदपुर पुलिस से मिली सूचना के बाद एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया था. टीम ने छापेमारी में कई सामान बरामद किये है.

    जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र जेम्को में बीते 17 अगस्त की शाम बाइक से आये बदमाशों ने सिद्धि इंटरप्राइजेज के पार्टनर महेश मिश्रा पर अंधाधुंध फायरिंग की थी. इस हमले में वे बाल-बाल बच गये लेकिन उनके साथ गाड़ी में बैठे सूरज यादव (26) को गोली लग गयी. मौके पर बदमाशों ने 12 राउंड गोलियां चलायी थी, जो महेश मिश्रा की गाड़ी के बोनेट और शीशे में लगी थी. हमले के पीछे होटलवार जेल में बंद प्रकाश मिश्रा पर शक जताया गया था. प्रकाश मिश्रा ने घाघीडीह जेल में बंद नीरज दुबे और उसके सहयोगियों से हाथ मिला लिया है और यह हमला उसी का परिणाम बताया जा रहा है.

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    उपायुक्त ने इलाजरत कैदी के कमरे की तलाशी की सुस्पष्ट जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश एसडीओ को दिया है.

     

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    The miscreant was threatening the businessman from the prisoner ward of Rinpas two mobiles and other items were recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: उपायुक्त राजीव रंजन ने CSR फंड के प्रभावी उपयोग पर दिया जोर, कंपनियों से एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट और कार्ययोजना

    June 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026, बीएलओ के साथ घर-घर जाएंगे वॉलंटियर्स, डीईओ ने दिए कड़े निर्देश

    June 29, 2026

    Jamshedpur News: बिस्टुपुर में GST पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक ‘जागरूक ग्राहक, देश का विकास’ का मंचन, पक्के बिल के प्रति किया जागरूक

    June 29, 2026

    Dhanbad News: एनएसजी के संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास में रेलवे सुरक्षा बल ने हासिल किया तृतीय स्थान, उत्कृष्ट प्रदर्शन से बढ़ाया गौरव

    June 29, 2026

    Jamshedpur News :दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, बोले- कार्यकर्ताओं के सुझाव प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group