Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chakardharpur Crime: चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव के घर से 500 मीटर की दूरी पर चली गोली, बाल-बाल बचा एक युवक, जांच में जुटी पुलिस, एक खोखा बरामद
    Crime

    Chakardharpur Crime: चक्रधरपुर में विधायक सुखराम उरांव के घर से 500 मीटर की दूरी पर चली गोली, बाल-बाल बचा एक युवक, जांच में जुटी पुलिस, एक खोखा बरामद

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakardhpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दिन-दहाड़े विधायक सुखराम उरांव के घर से 500 मीटर कि दूरी पर गोली चली है. गोली चलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बताया गया की दो युवकों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है. घटना मंगलवार की दोपहर चक्रधरपुर के श्यामरायडीह में हुई है. श्यामरायडीह मोड़ पर गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच की.

    पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल की गोली का एक खोखा बरामद किया है. एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और एक चप्पल भी घटनास्थल से बरामद हुआ है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि श्यामरायडीह मोड़ पर सब कुछ सामान्य था. 11:30 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की 2 युवकों से किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं हो गई. देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने गुस्से में आकर अचानक पिस्टल निकाल ली. उसने फायरिंग भी कर दी. गोली की आवाज सुनकर इलाके में भगदड़ मच गयी. हमला करने वाला युवक और हमले में बाल-बाल बचे युवक भी भाग गए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    चक्रधरपुर के एसडीपीओ नलिन कुमार मरांडी और थाना प्रभारी राजीव रंजन भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. दोनों मामले की जांच कर रहे हैं. पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. श्यामरायडीह मोड़ बेहद व्यस्त सड़क है. यहां लोगों का आना-जाना बना रहता है. आसपास कुछ दुकानें भी हैं. बावजूद इसके, कोई यह नहीं बता पा रहा कि गोली किसने और किस पर चलाई. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. आपसी विवाद, चुनावी रंजिश किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    a young man narrowly escaped Chakardharpur Crime: A bullet was fired 500 meters away from the house of MLA Sukhram Oraon in Chakradharpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group