Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»झारखंड में रेल नीर बॉटलिंग प्लांट की मांग तेज, अरुण जोशी ने IRCTC को भेजा प्रस्ताव
Breaking News

झारखंड में रेल नीर बॉटलिंग प्लांट की मांग तेज, अरुण जोशी ने IRCTC को भेजा प्रस्ताव

News DeskBy News DeskJune 22, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची।
दक्षिण पूर्व रेलवे के ज़ोनल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) के सदस्य अरुण जोशी ने झारखंड में रेल नीर बॉटलिंग प्लांट की स्थापना को आवश्यक बताते हुए IRCTC को आधिकारिक पत्राचार किया है। उन्होंने अपने पत्र में झारखंड को एक उच्च संभावनाओं वाला स्थान करार देते हुए इसकी भौगोलिक स्थिति, रेल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक अनुकूलता को आधार बनाया है।

अरुण जोशी ने बताया कि झारखंड देश के दो प्रमुख रेलवे मार्ग – हावड़ा-मुंबई और हावड़ा-नई दिल्ली से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, साथ ही दक्षिण पूर्वी रेलवे कॉरिडोर का प्रमुख हिस्सा भी है। रांची के साथ-साथ धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, जमशेदपुर (टाटानगर), और हजारीबाग जैसे शहर न केवल रेल नेटवर्क से जुड़े हैं, बल्कि यहां कुशल और अर्ध-कुशल श्रमिक भी प्रतिस्पर्धी लागत पर उपलब्ध हैं।

READ MORE :Jamshedpur News :भूमिहार महिला समाज ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय रेलवे में पैकेज्ड पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन झारखंड जैसे क्षेत्र अभी भी इस सेवा से पर्याप्त रूप से लाभान्वित नहीं हो पाए हैं। ऐसे में राज्य में एक रेल नीर बॉटलिंग प्लांट की स्थापना से जल्द और कुशल वितरण सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे रसद लागत में कमी आएगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

अरुण जोशी ने यह भी कहा कि झारखंड में इस प्रकार की औद्योगिक पहल से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और रेलवे के यात्रियों को सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने IRCTC से आग्रह किया कि वे झारखंड, विशेषकर राज्य की राजधानी रांची में एक उपयुक्त स्थान की व्यवहार्यता जांच (Feasibility Study) शुरू करें।

READ MORE :RATH YATRA SPECIAL TRAIN: गोंदिया – खुर्दा रोड – गोंदिया के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, 5 फेरे में सुविधा

उन्होंने कहा, “रेल नीर बॉटलिंग प्लांट न केवल व्यावसायिक दृष्टिकोण से फायदेमंद होगा बल्कि यह झारखंड जैसे विकासशील राज्य के लिए सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी एक मजबूत पहल सिद्ध होगी।“

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

IRCTC से इस प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल की उम्मीद की जा रही है, ताकि झारखंड को भी जल्द ही इस राष्ट्रीय परियोजना से जोड़ा जा सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026
Recent Post

Cyclone अकवान ने गोपालपुर के पास तट को पार किया, कोल्हान में हो रही बारिश, 22 नवंबर से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद, 23 से मौसम साफ

November 21, 2026

Jamshedpur. Tata Motors प्लांट में 22 नवंबर रविवार को सभी विभागों में होगा कामकाज

November 21, 2026

Jamshedpur: भुइयांडीह में तेज बारिश के बीच कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक बच्चा समेत दो लोग जख्मी

November 21, 2026

Chaibasa: JMM विधायक निरल पूर्ति झारखंड विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक पुरस्कार के लिए चयनित

November 21, 2026

Jamshedpur: ACB का मानगो में बेरमो एसडीओ के बंगले पर छापा, ताला काटकर खंगाले दस्तावेज, कई अहम कागजात जब्त

November 21, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group