Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार समारोह7 को, दिनभर पूजा-अर्चना, शाम में भोग-प्रसाद का वितरण
    Breaking News

    Jamshedpur News :श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का प्रथम जीर्णोद्धार समारोह7 को, दिनभर पूजा-अर्चना, शाम में भोग-प्रसाद का वितरण

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2025Updated:July 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) का जीर्णोद्धार कार्य प्रगति पर है। एक वर्ष पहले, 7 जुलाई को मंदिर के गर्भगृह में श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा का विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। इसी के साथ मंदिर परिसर में मां काली, भगवान शंकर, हनुमान जी और गणेश जी की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

    READ MORE :JAMSHEDPUR : स्किल डेवलपमेंट सेंटर और रैन बसेरा से अवैध कब्जे हटाए जाएं : सरयू

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार ट्रस्ट के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने यहां संपन्न बैठक के बाद जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि इस साल 7 जुलाई को मंदिर जीर्णोद्धार का एक वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर विधिवत पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सभी देवी-देवताओं, जिनकी साल भर पहले प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उनके समक्ष उनसे संबंधित पूजा-अर्चना की जाएगी।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    READ MORE :Jharkhand Congress: प्रदेश अध्यक्ष 10 जुलाई को बुलायी कांग्रेस विधायकों की बैठक, यह है वजह?
    श्री राय ने बताया कि मां काली की प्रतिमा के समक्ष दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। भगवान शंकर के शिवलिंग के समक्ष रुद्राभिषेक किया जाएगा। श्री लक्ष्मीनारायण जी की प्रतिमा के समक्ष श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ होगा। हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पंचमुखी हनुमत कोटि स्त्रोत का पाठ होगा। इसी प्रकार श्री गणेश जी की प्रतिमा के सामने गणेश जी से संबंधित जो भी मंत्र और श्लोकादि आते हैं, उन सभी का पाठ किया जाएगा। 7 जुलाई को मंदिर के प्रांगण में पूरा दिन आध्यात्मिक वातावरण रहेगा। पूजा-अर्चना के बाद शाम में भोग-प्रसाद का वितरण होगा।
    बैठक में अशोक गोयल, साकेत गौतम, असीम पाठक मुन्ना सिंह, विनोद पांडेय, अजय तिवारी, राकेश ओझा आदि मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR GRAMIN jamshedpur ki khabar Jamshedpur news JAMSHEDPUR SAMACHAR Jamshedpur today news TATA KI KHABAR TATA NEWS जमशेदपुर जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर महानगर झारखंड श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group