Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:विधि विधान से मनाई गई 25वीं रामार्चा पूजा
    Breaking News

    Jamshedpur News:विधि विधान से मनाई गई 25वीं रामार्चा पूजा

    जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के आवास पर हुआ आयोजन,शुक्रवार को रुद्राभिषेक और मिलानी हॉल में होगा महाप्रसाद का वितरण
    News DeskBy News DeskJuly 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा आयोजित 25वीं रामार्चा पूजा गुरुवार को विधि-विधान से संपन्न हो गई। बिष्टुपुर में आयोजित इस पूजन कार्य को पांच विद्वान ब्राह्मणों ने संपूर्ण कराया। पूजा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी सम्मिलित हुए। टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी.बी. सुंदर रमण, कॉरपोरेट सर्विस के चीफ प्रणय सिन्हा और टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के प्रमुख अमित सिंह पूजा स्थल पर आए और अपनी शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद सिंह, भाजपा के अनेक वरीय नेता भी पूजा स्थल पर पहुंचे और श्री राय को अपनी शुभकामनाएं दी। अब शुक्रवार की सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक होगा और मिलानी हॉल, बिष्टुपुर में महाप्रसाद का वितरण होगा जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा।

    READ MORE :Jharkhand: प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, परिजनों का आरोप, डॉक्टर ने शराब के नशे में किया ऑपरेशन, जांच के आदेश

    गुरुवार को रामार्चा पूजा की शुरुआत शांति पाठ से हुई। शांति पाठ के बाद संकल्प कराया गया। फिर विधिवत पूजा की शुरुआत हुई। यह पूजा चार आवरणों में संपन्न हुई। सबसे पहले कलश स्थापना की गई। इसके बाद पूजन हुआ। फिर रक्षा विधान के पश्चात यंत्रस्थ प्रथम आवरण के सभी देवताओं का पूजन हुआ।

    READ MORE :Jharkhand: वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश, रोकने गयी वन विभाग की टीम पर हमला, वनपाल सहित 7 लोग जख्मी, वाहन में तोड़फोड़

    प्रथम आवरण में प्रथम पूजा माता माहेश्वरी की एवं अंतिम पूजा भगवान महादेव की हुई। प्रथम आवरण में गणेश जी, महाशक्ति, महालक्ष्मी, महादुर्गा, मां गायत्री, मां सावित्री, मां सरस्वती, सर्वमात्री सहित सिद्धि देवी, बुद्धिदेवी, लोकमात्री, महादेवी, देवमात्री, वास्तुदेवता, लोकपाल, मनु, वशिष्ट जी, अधिप्रत्यधि देवता, नौग्रह देवता, ब्राह्मण देवता, दस दिगपाल सहित सभी देवताओं का पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात आरती और तत्पश्चात विश्राम हुआ।

    READ MORE :Chaibasa: चाईबासा की सेरेंगसिया घाटी में हाथी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला, ग्रामीण बोले- करंट से गयी जान, सारंडा में IED विस्फोट में घायल एक और हाथी की मौत

    Tata Sons और Tata Trust आमने-सामने, पैरवी के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी बोले-दोनों के बीच के संबंध को तोड़ना और एक-दूसरे से अलग करना अकल्पनीय

    द्वितीय आवरण में अयोध्या जी से शुरु करके अष्टमंत्री तक की पूजा संपन्न हुई। द्वितीय आवरण के देवताओं में श्री सरयू जी, गंगादेवी, भूशक्ति, बह्नीबीज, श्री केसरी जी, श्री सुशैण जी, श्री रीक्षराज जाम्बवंत जी, श्री अंगद जी, वानर राज सुग्रीव जी महाराज, विमलादिशक्ति, श्री विभीषण जी की पूजा संपन्न हुई। बाद में आरती और पुष्पांजलि भी हुई।

    READ MORE :Jamshedpur: सिंहभूम चैंबर भवन के बगल में कार पार्किंग स्थल का हुआ उदघाटन, डीबी सुंदरा रामम बोले- टाटा स्टील चैंबर के साथ मिलकर काम करेगी

    तृतीय आवरण में सप्तनीक दशरथ जी, सपत्नीत लक्ष्मण जी, सपत्नीक श्री भरत जी, सप्तनीक शत्रुघ्न जी और वीर श्री हनुमान जी का पूजन हुआ। चतुर्थ आवरण में भगवान श्रीराम चंद्र जी की (सपत्नीक) पूजा राजास्वरुप में हुई। महामंत्र हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरि कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे का कीर्तन हुआ।

    READ MORE :Sravni Mela: देवघर में महीनेभर चलने वाले श्रावणी मेला का हुआ शुभारंभ, दुम्मा कांवरिया पथ पर राज्य के पर्यटन मंत्री ने किया उद्घाटन, 35-40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

    बेगूसराय से पधारे गौरीशंकर ठाकुर के निर्देशन में सर्वश्री विनोद पांडेय, धनजी पांडेय, धीरज पांडेय, घनश्याम मिश्रा आदि ने पूजा कराई। पूजा के प्रमुख यजमान विधायक सरयू राय थे। सहायक यजमानों में श्रीमती आकांक्षा नायर, अंशुल शरण, धर्मेंद्र तिवारी, सुनीता राय एवं पारुल सिंह आदि शामिल थे।

    Iron Ore Production: लौह अयस्क उत्पादन बढ़ाकर छह करोड़ टन करने की रणनीति पर काम कर रही NMDC

    READ MORE :JAMSHEDPUR : गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा, बहन-बहनोई पर लगाये गंभीर आरोप
    चाय-प्रसाद की व्यवस्था
    पूजा में शामिल हुए श्रद्धालुओं को साबुदाने की टिकिया, साबुदाने की खीर आदि प्रसाद में दिये गए। साबुदाने की टिकिया को नमक रहित बनाया गया था। चाय की भी निरंतर व्यवस्था थी। आने-जाने वाले राहगीरों को भी चाय दी गई।

    READ MORE :JAMSHEDPUR : गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा, बहन-बहनोई पर लगाये गंभीर आरोप

    शुक्रवार को महाप्रसाद का आयोजन

    इस आयोजन के कर्ताधर्ता आशुतोष राय ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से महाप्रसाद की व्यवस्था मिलानी हॉल में की गई है। यहां श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रुप में हाथीकान पूड़ी, सब्जी, बुंदिया और चटनी परोसी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पूजा में पड़ोसी जिले ही नहीं वरन पूरे राज्य भर के लोग आते हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश से भी लोग आएंगे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय रामार्चा पूजा विधायक सरयू राय
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons और Tata Trust आमने-सामने, पैरवी के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी बोले-दोनों के बीच के संबंध को तोड़ना और एक-दूसरे से अलग करना अकल्पनीय

    September 21, 2026

    Iron Ore Production: लौह अयस्क उत्पादन बढ़ाकर छह करोड़ टन करने की रणनीति पर काम कर रही NMDC

    September 21, 2026

    FMCG कंपनियों की त्योहारी सीजन में बड़ी तैयारी, अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

    September 21, 2026
    Recent Post

    Tata Sons और Tata Trust आमने-सामने, पैरवी के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी बोले-दोनों के बीच के संबंध को तोड़ना और एक-दूसरे से अलग करना अकल्पनीय

    September 21, 2026

    Iron Ore Production: लौह अयस्क उत्पादन बढ़ाकर छह करोड़ टन करने की रणनीति पर काम कर रही NMDC

    September 21, 2026

    FMCG कंपनियों की त्योहारी सीजन में बड़ी तैयारी, अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

    September 21, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उछाल, सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी में 50 अंक की तेजी

    September 21, 2026

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group