Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»‘सचेत’ और ‘दामिनी’ ऐप कैसे बचा सकते हैं आपकी जान? जानें इसकी खास बातें
Breaking News

‘सचेत’ और ‘दामिनी’ ऐप कैसे बचा सकते हैं आपकी जान? जानें इसकी खास बातें

News DeskBy News DeskAugust 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाव और जनहानि को कम करने के उद्देश्य से Mitigation Project for Lightning Safety (MPLS) Awareness Programme की शुरुआत राँची में की गई. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर अपर समाहर्ता राँची रामनारायण सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

यह अभियान गृह मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर शुरू किया गया है और इसे M/S Global Media के सहयोग से संचालित किया जा रहा है. राँची जिले के चार प्रखंडों – रातु, नामकुम, ओरमांझी और सोनाहातु में 14 दिनों तक (18 अगस्त से 3 सितंबर तक, अवकाश को छोड़कर) इस रथ के माध्यम से लोगों को वज्रपात से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी. प्रत्येक प्रखंड में चार-चार स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिनमें स्कूल, बाजार, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र और संस्थान शामिल हैं.

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने बताया कि हर साल वज्रपात से बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है. ऐसे में जन-जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है. उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने, पेड़ों के नीचे खड़े न होने, और बिजली उपकरणों से दूरी बनाने जैसी सावधानियों को समझना और अपनाना जरूरी है.

Jharkhand: JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे CM हेमंत, मिलेंगे 3 लाख रुपये और लैपटॉप

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ‘सचेत’ और ‘दामिनी’ जैसे मोबाइल ऐप को Google Play Store और iOS App Store से डाउनलोड करें. इन ऐप्स के माध्यम से समय पर अलर्ट और चेतावनियां मिलती हैं, जिससे वज्रपात से संबंधित खतरे को पहले ही भांपकर सावधानियां ली जा सकती हैं.
इस अभियान का उद्देश्य केवल जानकारी देना ही नहीं बल्कि स्थानीय समुदायों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित करना भी है. जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर इसे सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की है.

उपायुक्त ने राँची जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और वज्रपात से बचाव के उपायों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. उनका कहना था कि “जागरूकता ही सुरक्षा है और इस पहल से हम राज्य में जान-माल की हानि को न्यूनतम करने में सफल होंगे.”

Jamshedpur: MGM अस्पताल की मॉर्चरी में शव की आंखों को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Anand Mohan फिर जाएंगे जेल, Supreme court ने सजा में छूट का आदेश रद्द किया, एक महीने में सरेंडर करने का निर्देश

November 26, 2026

CM हेमंत सोरेन ने संशोधित खान कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, सालाना 13,000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का दावा

November 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नेशनल हाईवे पर 28 वाहनों पर कार्रवाई, 1.60 लाख रुपये जुर्माना वसूला

November 25, 2026
Recent Post

Jharkhand: JAC, CBSE, ICSE बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित करेंगे CM हेमंत, मिलेंगे 3 लाख रुपये और लैपटॉप

November 26, 2026

Jamshedpur: MGM अस्पताल की मॉर्चरी में शव की आंखों को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगा किया हंगामा

November 26, 2026

Jamshedpur: संविधान दिवस पर पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने ली संविधान पालन की

November 26, 2026

Cold Weather: आ रही पछुआ हवाएं, अगले तीन दिनों में बढ़ेगी कनकनी, तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना

November 26, 2026

Tata Sons में अब आर-पार की लड़ाई! चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ अदालत पहुंचा Tata Trust, मुकदमा दायर

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group