Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Legislative Assembly : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, गुरुजी को दी गई श्रद्धांजलि
    Breaking News

    Jharkhand Legislative Assembly : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, गुरुजी को दी गई श्रद्धांजलि

    News DeskBy News DeskAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • विपक्ष के तेवर सख्त, हंगामा की आशंका, विधेयक और प्रस्ताव पर होगी चर्चा, 

    रांची : झारखंड विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया है. यह सत्र 28 अगस्त तक प्रस्तावित है, हालांकि जरूरत पड़ने पर इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है. सत्र की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित करने से हुई. इससे पहले स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो का अभिनन्दन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया. वहीं उन्होंने गुरुजी के संघर्ष और सोच से सभी को अवगत कराया.

    विपक्ष इस सत्र में आक्रामक रुख अपनाने के मूड में है. वह सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर, राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और शराब घोटाले जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. इसके अलावा नगड़ी में रिम्स-टू की स्थापना, गोड्डा में सूर्या हांसदा मुठभेड़ और अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक किए जाने जैसे मामलों पर भी हंगामा की संभावना है.

    सत्र के दौरान कई अहम विधेयक पेश होने की उम्मीद है. इनमें झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2025, झारखंड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025 और झारखंड सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025 शामिल हैं. वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है, जिससे राज्य की राजनीति में नया विमर्श शुरू होगा.

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    स्थगन के बाद पूरक सत्र

    बता दें कि 26 जुलाई से शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र 4 अगस्त को शिबू सोरेन के निधन के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था. अब 22 अगस्त से शुरू हुआ यह सत्र उसी का पूरक है. इस दौरान शिबू सोरेन के साथ ही दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को भी श्रद्धांजलि दी गई. कुल मिलाकर, मानसून सत्र राज्य की राजनीति का अहम पड़ाव साबित होने वाला है. जहां सरकार अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को आगे रखेगी, वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर उसे घेरने की कोशिश करेगा.

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Legislative Assembly: Monsoon session of Jharkhand Legislative Assembly begins tribute paid to Guruji
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    July 7, 2026

    Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

    July 7, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, CBI जांच की मांग

    July 7, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड में एक नाबालिग सहित चार और आरोपी गिरफ्तार, अब तक नौ गिरफ्तारियां, पर मुख्य आरोपी अब भी फरार

    July 7, 2026

    Tata Power AGM: टाटा पावर का एक लाख करोड़ रुपये राजस्व, 10,000 करोड़ रुपये लाभ का लक्ष्य, बोले चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन

    July 7, 2026

    Jharkhand SIR: पहले सात दिन में एक करोड़ एसआईआर फॉर्म बांटे गए, 29 जुलाई तक जारी रहेगा अभियान

    July 7, 2026

    Hemant Soren: झारखंड में स्व रोजगार और रोजगार सृजन के लिए ‘इको-टूरिज्म’  को विकसित करने की जरूरत, बोले हेमंत सोरेन

    July 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group