आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया स्थित नक्शा विचलन कर बनाए गए एक व्यावसायिक भवन जोकि श्रीमती पुष्पा देवी,अजय कुमार चौधरी,विजय कुमार चौधरी एवं संजय कुमार चौधरी के नाम से G+2 का नक्शा पारित हुआ था परंतु इनके द्वारा G+4 का निर्माण कराया गया था को आज अंत तक सील किया गयाl ज्ञात हो कि आदित्यपुर निगम प्रशासन द्वारा इसे अवैध मानते हुए कई बार पत्रचार किया गया एवं 2 लाख का अर्थ दंड भी लगाया गया था एवं तत्काल प्रभाव से काम को बंद करने को कहा गया था परंतु उनके द्वारा नगर प्रशासन का निर्देश अनदेखा करते…
Author: News Desk
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत साकची बाजार के डालडा लाइन स्थित दुकान संख्या 81 पर किसी नालंदा ज्वेलर्स के संचालक के द्वारा एक अन्य फ्लोर का अवैध दुकान निर्माण कराया जा रहा है I उपरोक्त दुकान के ऊपर नालंदा ज्वेलर्स के संचालक के द्वारा एक अन्य फ्लोर का भी निर्माण कराया गया है अर्थात दुकान की ऊंचाई अलॉटमेंट के विपरीत बढ़ाकर बनाई जा रही हैI इस संदर्भ में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अपर नगर आयुक्त एवं संबंधित सिटी मैनेजर को अवैध निर्माण की फोटो युक्त सूचना दी गई हैI संबंधित सिटी मैनेजर जे.गुड़िया का कहना है कि रोक के…
आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारियों को मानो अवैध भवन निर्माण,राजस्व चोरी एवं भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत रास नहीं आता! आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कई अवैध बहुमंजिला भवन बिना नक्शा स्वीकृत कराएं अथवा स्वीकृत नक्शा का विचलन कर बनाया जा रहा हैl ऐसे भवन निर्माता के द्वारा नक्शा स्वीकृत न कराने पर सरकारी राजस्व की चोरी हो रही है l नक्शा विचलन एवं राजस्व चोरी को रोकने के लिए झारखंड नगर विकास विभाग के द्वारा कई कर्मचारी एवं पदाधिकारी आदित्यपुर नगर निगम में रखे गए हैं पर ऐसे पदाधिकारी एवं कर्मचारी अवैध भवन निर्माण पर अंकुश लगाने के बजाय मुंह फेर…
पूर्वी सिंहभूम जिला में 09 फरवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आगमन होने वाला है। गोपाल मैदान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। मौके पर उन्होने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से तैयारी पूर्ण कर लें। निरीक्षण के दौरान विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने,सम्मानित जनप्रतिनिधियों व लाभुकों…
जुगसलाई ट्रैफिक थाना प्रभारी संगीता कुमारी के स्थानांतरण के बाद एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ द वर्ल्ड की ओर से बिष्टुपुर स्थित होटल रेसिपी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पुष्प गुच्छ, शॉल, अंगवस्त्र एवं पौधा देकर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता शशि आचार्य ने की. समारोह में सबसे पहले सामाजिक कार्यकर्ता शशि आचार्य द्वारा यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी के कार्यों को विस्तार से बताया गया. इसके अलावा बागबेड़ा, जुगसलाई करनडीह में यातायात जागरूकता अभियान चलाने, मुफ्त हेलमेट बांटकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने जैसी उपलब्धियों का भी जिक्र संगीता…
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत होल्डिंग नंबर 68,सोनारी वेस्ट ले आउट, रोड नंबर 3 पर एक बहु मंजिला भवन जिसका नक्शा जी प्लस टू के लिए स्वीकृत कराया गया थाl उस स्थल पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मिली भगत से जी प्लस 4 बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया गया हैl उक्त भवन निर्माता एवं भवन स्वामी के द्वारा ग्राउंड फ्लोर का प्रयोग पार्किंग के बजाय कमर्शियल हेतु कराया जाना है जिसका उद्घाटन कल दिनांक 7 फरवरी 2024 को होने की संभावना है l ज्ञात हो कि की पूर्व में भी इस बहुमंजिला जिला भवन को…
टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव आज दिनांक 03 फरवरी 2024 को संपन्न होने जा रहा है lकुल 214 कमेटी मेंबरों में से 69 कमेटी मेंबर निर्विरोध रूप से चुन लिए गए हैं l इस चुनाव में कुल 422 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, 69 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 349 कमेटी मेंबर के प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जूझ रहे हैं l इस चुनाव में एक लोकप्रिय व्यक्तित्व के घनी राकेश कुमार,हॉट स्ट्रिप मिल से सात बार से निर्विरोध कमिटी मेम्बर चुने जीतते रहे हैंl इस बार राकेश कुमार टाटा वर्कर्स यूनियन…
जमशेदपुर के जुगसलाई गौशाला नाला रोड निवासी उद्यमी एवं समाजसेवी शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं श्याम सिंह की माता श्रीमती विमला देवी सिंह (धर्मपत्नी स्वर्गीय आर.बी. सिंह) का दिनांक 23 जनवरी 2024 को निधन हो गया है l श्रीमती विमला देवी सिंह जी का अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर आज किया जाएगाl उनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 24 जनवरी 2024, बुधवार को दोपहर 3:00 बजे उनके निवास स्थान से पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी l ज्ञात हो की श्री शिवजी सिंह उर्फ गुड्डू सिंह एवं श्याम सिंह सिद्धि विनायक मैटकॉम लिमिटेड,शुभम मार्केटिंग,शुभम रियलटेक, एस.एस. इंटरप्राइजेज, श्री श्याम ट्रेडिंग…
झारखण्ड का पहला श्री ओंकार बाबा जी महाराज का मंदिर आदित्यपुर आर आई टी थाना के समीप एमआईजी 2 मे बन कर तैयार हो गया है. इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 25 जनवरी को एमआईजी 2 स्तिथि आश्रम में होगा. आज बाबा की मूर्ति को असन्नान कराने के लिए बिसाल कलश यात्रा भी बाबा के भक्तो के द्वारा निकला गया.इस मंदिर मे योगी राज श्री शायमा चरण लाहिरी जी महाराज, श्री पंचनान भटचार्य जी महाराज,श्री योगी निताई चरण बन्दोंपाध्य जी महाराज,योगिराज श्री रंग नाथ तिवारी जी महाराज का स्थापना किया जाएगा. इस कलश यात्रा में विशेष रूप से आचार्य श्री…
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जेएनएसी पार्किंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई । बैठक में शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया । जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग जरूरी है । उन्होने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त को यथाशीघ्र पार्किंग का टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में समिति ने पार्किंग शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा किया जिसमें बार कोड, क्यूआर कोड व सीरियल नंबर होंगे…
