Adityapur. आदित्यपुर टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर केंदु गाछ के समीप दोपहर करीब 12 बजे एक सड़क दुर्घटना में सनराइज एनक्लेव निवासी स्कूटी सवार तिर्की दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. इसमें महिला की मौत हो गई है. उनके पति शरण तिर्की गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए टीएमच ले जाया गया है. जानकारी के अनुसार गाड़ी (जेएच 22 ए 1087) वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को धक्का मारकर घायल कर दिया. धक्का मारने वाली गाड़ी किसी फौजी की है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार और गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर टीएमएच भिजवाया. …
Author: News Desk
Ranchi. धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित झारखंड के रांची प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. मंदिर परिसर में स्थित पुजारी के कमरे को अज्ञात चोरों को निशाना बनाया है. जगन्नाथपुर मंदिर परिसर के भीतर ही पुजारी का कमरा बना हुआ है. सोमवार की देर रात मंदिर परिसर स्थित पुजारी के कमरे से 20 हजार रुपये नगद, कई पेन ड्राइव, मंदिर के सजावट के समान और साउंड सिस्टम को गायब कर दिया. मंदिर में चोरी की वारदात के बाद मामले की जानकारी धुर्वा पुलिस को दी गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर…
Jamshedpur. साकची पुलिस ने चोरी की नौ बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह लोको कॉलोनी निवासी विजय मुखी और कदमा भाटिया बस्ती निवासी सोनू करुआ शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नौ बाइक बरामद किया है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि 16 नवंबर को साकची थाना में एक बाइक चोरी की शिकायत की गई थी. प्राथमिकी दर्ज कर एक जांच टीम का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में पहले विजय को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में सोनू का भी नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार किया.…
Jamshedpur. सारंडा में अचानक बढ़ी भाकपा माओवादी नक्सलियों की गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस व सीआरपीएफ ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है. 17 नवंबर की दोपहर लगभग सवा दो बजे वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सीआरपीएफ के आईजी, डीआईजी स्तर के पदाधिकारियों के साथ कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा मेघाहातुबुरु खेल मैदान स्थित हैलीपैड पर उतरे. सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर सीआरपीएफ 26 बटालियन के पदाधिकारी, किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, इंस्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा आदि वाहनों में बैठाकर किरीबुरु के मुर्गापाड़ा स्थित सीआरपीएफ का डेट कार्यालय ले गये. वहां पुलिस व सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. मेघाहातुबुरु आने से पहले यह हेलीकॉप्टर नक्सलियों की कभी राजधानी रहे थोलकोबाद में उतरा था. वहां सारे अधिकारी थोलकोबाद स्थित…
Ranchi. मांडर थाना क्षेत्र के मुड़मा में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल में घुसकर मूर्ति को खंडित कर दिया. यह घटना गुरुवार देर रात की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. आक्रोशित सड़क पर उतर आये और एनएच 75 पर टायर जला कर सड़क को जाम कर दिया. प्रदर्शकारी घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंचकर कैंप कर रही है और आक्रोशितों को समझाने…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ईस्ट प्लांट बस्ती में अपराधियों ने युवक पर फायरिंग कर दी. इस घटना में प्रवेश कुमार नामक युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और घायल को इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचे जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली सत्तू गौड़ ने चलाई है. पुलिस ने सत्तू गौड़ को हिरासत में भी लिया है. लोगों ने बताया कि बाइक चलाने को लेकर बस्ती में विवाद हुआ, जिसके बाद सत्तू गौड़ ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Jamshedpur. कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को मनाये जाने वाला लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया. सुबह में नदी, तालाब व सरोवर में स्नान कर व्रतियों ने सूर्य भगवान का पूजन किया. सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया. घर आकर चने की दाल व लौकी की शुद्ध घी में बनी सब्जी व अरवा चावल बनाकर भगवान सूर्य का भोग लगाते हुए ग्रहण किया. इसके बाद घर के बाकी सदस्यों ने भी प्रसाद ग्रहण किया. सुबह से ही जिन घरों में छठ का व्रत हो रहा है वहां उत्सव सा माहौल…
Ranchi. बीआईटी मेसरा के नेवरी स्थित साइन नर्सिंग कॉलेज के एक छात्र ने फांसी लगा ली है. यह घटना गुरुवार की बतायी जा रही है. जहां शुभम नाम के छात्र ने कॉलेज के कमरे में फांसी लगा ली. आनन-फानन में शुभम के साथियों ने उसे ओरमांझी के इरबा स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. शुभम के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन पर छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद साइन नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले सभी छात्र…
Ranchi. 2002 से 2007 बैच आवंटित आईपीएस को एक साल का वरीयता का लाभ मिला है. इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के मुताबिक सेलेक्ट लिस्ट 2009, 2010 और 2011 के खिलाफ राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत पदाधिकारी के वरीयता वर्ष का पुनर्निर्धारण किया गया है. साथ ही साल 2002 से 2007 बैच आवंटित भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारी को वरीयता वर्ष/बैच में एक वर्ष की वरीयता का लाभ प्रदान किया गया है. इसका लाभ सेवानिवृत आईपीएस प्रशांत कुमार कर्ण को मिला. पूर्व में इन्हें 2003 बैच आवंटित किया था,…
Ranchi. पीएम नरेंद्र मोदी शाम झारखंड आ रहे हैं. इधर, सरना धर्म कोड को मान्यता देने की मांग आदिवासी सेंगेल अभियान ने की है. आदिवासी सेंगेल अभियान के चार कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड यात्रा के दौरान आदिवासियों के लिए सरना कोड को मान्यता देने की घोषणा नहीं करते हैं, तो वे भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू में जाकर आत्मदाह कर लेंगे. इन सभी चार लोगों को पुलिस ने पीएम मोदी के झारखंड आने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया है. जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसमें चंद्र…
