Ranchi. उषा मार्टिन के जीएम मार्केटिंग प्रमोद कुमार फतेहपुरिया को झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत मिल गई है. उन्होंने रांची ED की विशेष कोर्ट से समन जारी होने के बाद अपनी अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी. उनकी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. उनकी ओर से अधिवक्ता सुमित गड़ोदिया ने बहस की. रांची ईडी की विशेष कोर्ट ने उषा मार्टिन कंपनी के जीएम मार्केटिंग प्रमोद कुमार फतेपुरिया को जून में समन जारी करने का आदेश जारी किया था. ईडी की विशेष कोर्ट से समन जारी होने के…
Author: News Desk
Ranchi. झारखंड में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में एसीबी की टीम ने गुरुवार को रातू अंचल कार्यालय में छापेमारी की. इस दौरान एसीबी के अधिकारियों ने रातू सीओ प्रदीप कुमार, हलका कर्मचारी सुनील सिंह और एक दलाल को 25 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हुए सभी लोगों से एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. एसीबी की टीम प्रदीप कुमार को लेकर उनके रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड नंबर एक आवास पर पहुंची है. घर में भी एसीबी की टीम छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, रातू सीओ…
Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओऱ से गुरुवार को धातकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मोहम्मद रियाज, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आले अली, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज समेत वोलेंटियर्स उपस्थित थे. रक्तदान की महत्ता को समझते हुए एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने शिविर के आयोजन में बढ़ चढ़कर भाग लिया. शिविर में सुशांत बोबोंगा, रेयान रज़ा, गोपी पोद्दार, अनूप कुमार ने रक्तदान किया. शिविर में 13 यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया. रक्तदाताओं की प्रारंभिक जांच के बाद रक्तदान आरंभ…
Ranchi. हेमंत सरकार अपने कार्यकाल के चौथे वर्ष में झारखंड के 25वें स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक, भव्य एवं आकर्षक तरीके से मनाएगी. इसकी तैयारी भी शुरू हो चुकी है. इस स्थापना दिवस पर होनेवाले समारोह में राज्य सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन कई तरह की योजनाओं का एलान भी कर सकते हैं. इसकी भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बार स्थापना दिवस समारोह के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सचिवालय, स्वतंत्रता सेनानियों, झारखंड के शहीदों के नाम से बने चौक को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा. इसकी विशेष तैयारी नगर निगम और जिला प्रशासन ने तैयारी…
Ranchi. पूर्व मंत्री लुईस मरांडी मेडिका अस्पताल में भर्ती हैं. डॉ गौतम चंद्रा की देखरेख में उनके गॉलब्लाडर का ऑपरेशन किया गया. चिकित्सक के अनुसार, उनको गंभीर परिस्थितियों में भर्ती कराया गया था. उन्हें लिवर में जख्म,गॉल ब्लाडर में सूजन और डायबिटीज की समस्या है. दो दिन तक भर्ती कर उन्हें पहले स्टेबल किया गया. उसके बाद बुधवार को उनका ऑपरेशन किया गया है. फिलहाल स्थिति समान्य है. वो प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं.
Ranchi. आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है. एटीएस की टीम ने हजारीबाग और गोड्डा में कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आतंकियो में आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम शामिल हैं. गिरफ्तार आतंकियों में मोहम्मद नसीम हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाला है. नसीम की गिरफ्तारी हजारीबाग से की गई है. वहीं दूसरे आतंकी मो. आरिज हसनैन गोड्डा जिले के रहमत नगर का रहने वाला है. आरिज की गिरफ्तारी गोड्डा से की गई है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आतंकियों को झारखंड एटीएस के मुख्यालय लाया…
Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ‘फ्रेशर्स पार्टी-2023’ का आयोजन किया गया. समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने छात्र-छात्राओं को उनके क्षेत्र में उपलब्ध लाभों और कॉलेज द्वारा प्रदान किये जाने वाले विभिन्न अवसरों की जानकारी दी. विभागाध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बातें कहीं, ताकि उनका भविष्य प्रकाशमय और मार्गदर्शन से भरा हो. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया. ‘फ्रेशर्स पार्टी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. रैम्प वॉक में छात्र-छात्राओं के बीच प्रतिस्पर्धा दिखी. इसमें मिस्टर फ्रेशर का खिताब…
Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में चल रहे ट्रायल पर झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. मधु कोड़ा ने रांची PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की स्पेशल कोर्ट में चल रही कार्रवाई पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. जिसपर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई हुई. निचली अदालत में चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने के साथ ही अदालत ने इस केस से जुड़े सभी दस्तावेज (एलसीआर) भी हाईकोर्ट के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया है. मधु कोड़ा की ओर से वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ…
Jamshedpur. दो इंस्पेक्टर राजेंद्र महतो और आलोक दुबे का मंगलवार की रात एसपी ने पदस्थापना कर अटकलों पर विराम लगा दिया है. एसपी कार्यालय से जारी आदेश में राजेंद्र महतो को चांडिल सर्किल इंस्पेक्टर और आलोक दुबे को गम्हरिया का थाना प्रभारी बनाया है. गम्हरिया की प्रभारी सुषमा कुमारी का पिछले दिनों विशेष शाखा रांची में स्थानांतरण कर दिया गया था. इसके बाद से वहां थाना प्रभारी का पद रिक्त था. इस पदस्थापना से राजन कुमार अब आदित्यपुर के प्रभारी बने रहेंगे. उनके तबादले की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है. मंगलवार की रात जिला पुलिस मुख्यालय से चार…
Ranchi. ईडी के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में पूछताछ के लिए होटवार जेल के जेलर नसीम खान बुधवार को ईडी के समक्ष उपस्थित हुए. ईडी के अधिकारियों द्वारा इनसे पूछताछ शुरू कर दी गयी है. गौरतलब है कि ईडी ने इस मामले में छह नवंबर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेल अधीक्षक हामीद अख्तर, जेलर नसीम खान और हेड क्लर्क दानिश को सोमवार को समन भेजा था. ईडी ने सात नवंबर को हेड क्लर्क, आठ को जेलर और नौ नवंबर जेल अधीक्षक को पूछताछ के लिए ईडी के रांची जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था. इससे…
