Author: News Desk

Ranchi. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद मनी लाउंड्रिंग केस के आरोपियों प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल की सक्रियता के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सील बंद रिपोर्ट मांगी है. चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच ने इस मामले में ED को सील बंद रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. दरअसल, झारखंड में लैंड स्कैम, बालू के अवैध कारोबार, शराब टेंडर में हुए कथित घोटाले और अवैध खनन जैसे करोडो रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी ईडी के अधिकारियों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही थी. इस सूचना के बाद…

Read More

Ranchi. राज्य सरकार ने जंगल में रहने वाले आदिवासियों व गैर आदिवासी वर्गों को अब नए सिरे से अधिकार देने की योजना को सोमावर को लांच किया. राज्य सरकार ने प्रोजेक्ट भवन सभागर में एक और महत्वाकांक्षी योजना अबुआ बीर दिशोम अभियान का शुभारंभ किया. सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर पहली बार व्यापक अभियान के तहत आदिवासियों और वनों पर निर्भर रहने वाले अन्य सभी लोगों को व्यक्तिगत और सामुदायिक वन संसाधन वनाधिकार पट्टा मुहैया कराया जाएगा. बता दें कि महात्मा गांधी की जयंती पर राज्य की 30 हजार से अधिक ग्रामसभाओं ने भाग लेकर जल, जंगल और जमीन इसके…

Read More

Ranchi. पूर्व विधायक और खातियानी झारखंडी पार्टी के नेता अमित महतो को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आर एस बोपन्ना और जस्टिस नरसिम्नहन की बेंच में अमित महतो की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अमित महतो की ओर से वरीय अधिवक्ता संजीव कुमार ने बहस की. रांची सिविल कोर्ट ने वर्ष 2018 में अमित महतो को सोनाहतू सीओ के साथ मारपीट के केस में दो वर्ष की सजा सुनायी थी. जिसके बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म हो गयी थी. सिविल कोर्ट के आदेश के खिलाफ अमित महतो ने झारखंड हाईकोर्ट में अपील…

Read More

Ranchi. रांची से पाकुड जा रही बस ओरमांझी में रविवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. पाकुड जा रही पप्पू ट्रैवल्स बीच सड़क पर पलट गई. इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल भिजवाया गया. राहत-बचाव का कार्य जारी है.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित बाल सुधार गृह से तीन किशोर रविवार की देर शाम फरार हो गए. तीन किशोर के फरार होने की सूचना पर जेल प्रबंधन के बीच हड़कंप मच गया. इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी गई. मामले में परसुडीह थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है. तीनों किशोर को मानगो पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था. इसके बाद सभी को बाल सुधार गृह में रखा गया था. बताया जाता है कि जेल में रंगाई–पोताई का काम चल रहा है. इसी को लेकर जेल में बांस बल्ली का इस्तेमाल हो रहा है. रविवार को…

Read More

Jamshedpur. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनका नियोजन है, जिससे उनकी जीवन शैली समाज के साथ गतिमान हो सके. उक्त बातें रविवार को एग्रिको में आयोजित मासिक बैठक में परिषद के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कही. कार्यक्रम का आरंभ भारत माता के स्मरण और शहीदों एवं शहीद परिवार को नमन के साथ हुआ. संगठन गीत कुन्दन सिंह ने प्रस्तुत किया. इसके बाद परिचय सत्र अवधेश कुमार के नेतृत्व में हुआ. परिचय सत्र के बाद गत माह का कार्यक्रम समीक्षा और आय व्यय का विवरण दीपक शर्मा ने प्रस्तुत किया. बैठक…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने रविवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से जमशेदपुर रन ए थान के 8वें संस्करण का आयोजन किया गया. जमशेदपुर रन ए थान में अलग-अलग कैटेगरी में 5700 धावकों ने दौड़ लगाई. धावकों की हौसला बढ़ाने के लिए टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने 10किलोमीटर कैटेगरी में भाग लिया. दौड़ को ब्रांड एंबेसडर एशियन गेम्स में रजत पदक विजेता ज्योति याराजी, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, रुचि नरेंद्रन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया. दौड़ में जिले के एसएसपी किशोर कौशल सहित कई अधिकारी व अन्य लोगों ने भाग लिया. इस वर्ष दौड़…

Read More

Ranchi. खलारी थाना क्षेत्र के पिपरवार जीएम ऑफिस के पास अज्ञात अपराधियों ने सीसीएल के माइनिंग सरदार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. माइनिंग सरदार की पहचान रणविजय सिंह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है. माइनिंग सरदार की हत्या अपराधियों ने की है या फिर उग्रवादियों ने पुलिस इसकी जांच कर रही है. हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आयी है.

Read More

Jamshedpur. आस्था के महापर्व छठ में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इस ट्रेन के चलने से कोल्हान से बिहार और उत्तर प्रदेश आने जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. इसको लेकर रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक गाड़ी संख्या 05068/05067 गोमतीनगर (लखनऊ)-मालतीपाटपुर (पुरी) छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिलहाल चार ट्रिप किया जाएगा. यह ट्रेन गोमतीनगर से 9 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को और मालतीपाटपुर से 11 नवंबर से 2 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी. उक्त…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा टाटा स्टील बर्मामाइंस टेक्निकल इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय टेक फेस्ट 2023 का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने शुक्रवार को किया. इसमें शहर के लगभग 18 स्कूल एवं 12 कॉलेजों ने हिस्सा लिया. इंस्टीट्यूट के सहायक प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि टेक फेस्ट के आयोजन का उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे विज्ञान से संबंधित किए गए नए अविष्कार को लोगों के समक्ष प्रदर्शित कर सकें. टेक फेस्ट का थीम तकनीकी ज्ञान से जीवन आसान है.…

Read More