Author: News Desk

Chaibasa. कोल्हान विश्वविद्यालय में पिछले कई वर्षों से वंचित नॉन टीचिंग स्टाफ का लंबित सातवां वेतनमान भुगतान की स्वीकृति एचआरडी से मिल गई. अब नॉन टीचिंग कर्मचारियों के सातवां वेतनमान का भुगतान हो जाएगा. पिछले कई वर्षों से लंबित समस्या का समाधान एचआरडी ने कर लिया है. विश्वविद्यालय के लगभग सभी नॉन टीचिंग स्टाफ का भुगतान कर दिया जाएगा. हालांकि, वैसे नॉन टीचिंग स्टाफ का मामला अब भी फंसा है, जिनकी योगदान के दौरान ही कागजी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई थी. वैसे लगभग 15 कर्मचारियों के मामले का अब तक निपटारा नहीं किया गया है. जल्द ही इन कर्मचारियों का…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़ पर स्थानीय उप मुखिया और वार्ड सदस्यों ने मनमानी का आरोप लगाया है. इस संबंध में बीडीओ को शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत पत्र सौंपा. शिकायत में बताया गया कि मुखिया द्वारा मनमानी तरीके से पंचायत फंड का दुरुपयोग किया जा रहा है व वार्ड सदस्यों द्वारा विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जाती है. बिना ग्राम सभा बुलाये योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है, मुखिया अपने कुछ चुनिंदा सदस्यों के साथ कार्यकारिणी की बैठक करते है एवं इसकी सूचना वार्ड सदस्यों को भी नहीं दी जाती है. वार्ड सदस्यों द्वारा…

Read More

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा है कि फुट ओवरब्रिज और लाइट के अभाव में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान जान गंवाने वाली महिला के परिवार को आठ लाख का मुआवजा दिया जाये. दरअसल, रेलवे न्यायाधिकरण ने मृतिका के परिजनों को मुआवजा देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद मृतिका के परिजनों ने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. रेलवे ट्रिब्यूनल ने यह कहते हुए मुआवजा देने से इनकार किया था कि मृतिक की मृत्यु रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 123 के तहत परिभाषित अप्रिय घटना में नहीं हुई थी. जिसपर प्रार्थी के अधिवक्ता ने तर्क…

Read More

Ranchi. झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन सभागार में होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जमशेदपुर औद्योगिक नगरी (जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउनशिप) के गठन समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है. गत कैबिनेट की बैठक में भी इस प्रस्ताव को लाया गया था. लेकिन कुछ तकनीकी खामियों की वजह से इसे वापस कर दिया गया था. हालांकि, अब इन खामियों को दूर कर लिया गया है. ऐसे में आज शुक्रवार को होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है. बतातें चलें कि यह मांग जमशेदपुर…

Read More

Ranchi. झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने नगरपालिका सेवा संवर्ग संयुक्त परीक्षा में हुई गड़बड़ी की न्यायिक जांच की मांग की है. उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों पर हुए एफआईआर को भी वापस लेने की मांग की है. बाउरी ने कहा कि परीक्षा में त्रुटियों के कारण पांच केंद्र की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की गलती के कारण बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. यह राज्य की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार झारखंड की नौकरियों को बेचने की कोशिश कर रही है. अमर बाउरी…

Read More

Jamshedpur. आदित्यपुर स्थित एनआईटी जमशेदपुर का 13वां दीक्षांत समारोह में 4 नवंबर को होगा. इसमें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 2 विद्यार्थी को गोल्ड मेडल और 20 को सिल्वर मेडल सहित 1040 स्टूडेंट्स को प्रमाणपत्र देंगे. इसमें 42 पीएचडी, 158 एमटेक, 93 एमसीए, 84 एमएससी और 663 बीटेक के विद्यार्थी शामिल हैं. कार्यक्रम संस्थान के जिमखाना हॉल में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा. उक्त जानकारी गुरुवार को संस्थान के निदेशक डॉ प्रो. गौतम सूत्रधर ने प्रेसवार्ता में दी. प्रेसवार्ता में रजिस्ट्रार निशीथ कुमार राय, डीन एकेडमी सीएम राव और एसोसिएट डीन एकेडमी एम राउत मौजूद थे. प्रेसवार्ता में संस्थान के विद्यार्थियों के चल रहे कैंपस के बारे में जानकारी…

Read More

Ranchi. राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी मच गई, जब किसी ने बताया कि रिम्स के हॉस्टल नंबर पांच के समीप एक शव पड़ा है। यह शव झुलसी अवस्था में था। सूचना मिलते ही बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त कराई गई, तो वह डॉक्टर मदन कुमार का बताया गया। शव मिलने की सूचना पर हॉस्टल नंबर पांच के समीप भीड़ लग गई। इसके साथ ही तरह-तरह की चर्चा भी शुरू हो गई। किसी ने कहा कि डॉक्टर को जलाने के बाद उसका शरीर हॉस्टल की छत से नीचे फेंका गया है। इतना…

Read More

Jamshedpur. स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक बन्ना गुप्ता ने सोनारी दोमुहानी छठ घाट, कदमा सती घाट, कदमा नील सरोवर छठ घाट का गुरुवार को निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को छठ घाटों को दुरुस्त करने, साफ-सफाई कार्य, लाइटिंग, समतलीकरण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम बनाने, घाट तक आवागमन के लिए सुगम रास्ता बनाने, रास्तों की मरम्मत, पीने के पानी की व्यवस्था, डेंजर जोन चिह्नित कर बचाव के लिए आवश्यक तैयारी, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव संबंधित कार्यों की तैयारियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बन्ना गुप्ता ने कहा कि कुछ दिनों बाद महापर्व छठ आ रहा है. इसमें श्रद्धालुओं एवं…

Read More

Jamshedpur. झारखंड में जनता दल यूनाइटेड संगठन को एकजुट करने की कवायद में जुटी हुई है. इसी कड़ी में 3 दिसंबर को कोल्हान में प्रमंडलीय सम्मेलन आहूत की गयी है. इस सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, झारखंड प्रभारी व बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सह प्रभारी व विधान परिषद सदस्य विजय सिंह, बिहार विधानसभा के सदस्य मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो मौजूद रहेंगे. आदित्यपुर युवा जदयू कार्यालय में पार्टी की प्रमंडलीय सम्मेलन से पूर्व बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान कोल्हान प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में 25…

Read More

Dhanbad. धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गुरुवार सुबह से छापेमारी कर रही है. ईडी की टीम बिहार बालू घोटाले को लेकर धनबाद के सिंदरी में सुरेंद्र जिंदल के ठिकानों पर रेड मारी है. इसके अलावा बिहार के बालू कारोबारी मिथिलेश सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. इससे पहले बीते पांच जून को ईडी ने झारखंड के धनबाद और हजारीबाग में छापेमारी की थी. ईडी की टीम ने धनबाद में पॉलिटेक्निक रोड स्थित बालू और शराब कारोबारी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह, धैया चनचनी कॉलोनी में अशोक जिंदल और सिंदरी के सुरेंद्र जिंदल के यहां…

Read More