Author: News Desk

Jamshedpur. परसुडीह के गदड़ा में आशु केवट (22) नामक युवक की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गदड़ा बिहारी टोला का रहने वाला सूरज जायसवाल और उसका भाई शुभम जायसवाल शामिल है. मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि मामूली विवाद में दोनों भाइयों ने मिलकर आशु केवट की हत्या कर दी थी. वहीं, उसके साथी भोला पूर्ति उर्फ नायडू पर भी चाकू से हमला किया था. घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे. बाद…

Read More

Jamshedpur. को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में फाइल इयर की छात्रा स्वेता महतो की मां को कॉलेज के शिक्षक द्वारा थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ते जा रहा है. मामले को लेकर छात्रा बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत की. छात्रा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. छात्रा ने बताया कि कॉलेज ने बिना किसी पूर्व सूचना के कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा तय वायवा की तिथि को बदल कर 13 अक्टूबर कर दिया, तय तिथि के समय वह शहर से बाहर थी. वापस लौटी तब तक वायवा की तिथि बीत चुकी थी. छात्रा ने कहा कि वे…

Read More

Jamshedpur. सेल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन के लोडिंग व क्रसिंग प्लांट में शांति कंस्ट्रक्शन नामक ठेका कंपनी के अधीन काम करने वाले 36 सप्लाई मजदूरों ने खदान गेट के बाहर धरना दिया है. मजदूरों के गेटपास की समय सीमा खत्म होने के बाद उन्हें सीआईएसएफ ने खदान के अंदर नहीं जाने दिया. इससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है. सप्लाई मजदूरों ने बताया कि वे शांति कंस्ट्रक्शन के अधीन काम करते हैं. पिछले तीन माह से ठेका कंपनी स्थायी गेट पास नहीं बनवा कर 7 से 15 दिन का अस्थायी गेट पास बनवा कर दे रही है. इससे वे कार्य…

Read More

Jamshedpur. बिजली के तार से सट जाने के कारण एक मादा हाथी घायल हो गई थी, जिसकी मंगलवार की रात में मौत हो गई. बुधवार की सुबह मृत मादा हाथी का शव हवाई पट्टी बड़ामारा पंचायत के ज्वालाभांगा गांव के पास खेत में पाया गया. सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची है. जानकारी हो कि विगत मंगलवार को उक्त मादा हाथी को हवाई पट्टी क्षेत्र के जंगलों में देखा गया था. ग्रामीणों ने मादा हाथी को एक तालाब के पास देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी थी. इसके बाद वन विभाग की टीम ने…

Read More

पटेल स्मारक समिति की ओर से आज बिष्टुपुर स्थित पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सरदार पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता का वर्तमान स्वरूप सरदार पटेल की देन है। आज बहुत सारी राष्ट्र विरोधी शक्तियां सक्रिय हो गई है। इन सारे तत्वों से सरदार पटेल की तरह कठोरता पूर्वक निबटने की जरुरत है। आज हम सब देश भक्तों को सरदार…

Read More

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 148वीं जयंती छोटा गोविंदपुर पटेल स्कूल में धूमधाम से अपनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया गया। विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद  ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। वही मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य डॉक्टर परितोष सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा सरदार वल्लभभाई पटेल ने हमारे देश को एक करने में बहुत योगदान दिया है हमें इसकी एकता और अखंडता को बरकरार रखना है l मौके पर पटेल…

Read More

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत अवैध बहु मंजिला भवन निर्माण देख कर ऐसा कयास लगाया जाता है कि मानो अवैध भवन निर्माता को जिला प्रशासन एवं कानून का कोई डर नहीं है l स्थानीय लोगों का दावा है कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारी एवं अधिकारियों के मिली भगत के बिना अवैध  बहुमंजिला भवन निर्माण नहीं तैयार किया जा सकता है l स्थानीय लोगों की माने तो जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के मिली भगत से ही मुख्य सड़क पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए तथा स्वीकृत नक्शा का विचलन कर आज भी कई अवैध बहुमंजिला भवन निर्माण कराया जा रहे…

Read More

सोशल मीडिया के दुरुपयोग के चौंकाने वाले खुलासा सामने आए हैं l मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केरल के एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी में ईसाई धर्म की शाखा यहोवा की प्रार्थना सभा में बीते दिनों तीन बम धमाका करने के आरोपी डी.मार्टिन का बयान आया कि उसने सोशल मीडिया से ही बम बनाना सीखा हैl उसने कहा कि जहां वह किराए में रहता था उस भवन के छत पर ही उसने बम का ट्रायल किया थाlफिलहाल 45 वर्षीय मार्टिन को कोडाकारा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा l हालांकि उसने पुलिस की टिफिन बॉक्स थ्योरी…

Read More

                                                                                                                           झरखण्ड में बंगला भाषा का अस्तित्व को बचाने के लिए माताजी आश्रम हाता के सहयोग से पोटका अंचल के विभिन्न गांव में बंगला भाषा शिखाने का स्कूल खोला जा रहा है।इसी क्रम में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को…

Read More

Ranchi.  झारखंड पुलिस मुख्यालय में 807 शिकायत निष्पादन के लिए लंबित हैं. इसको लेकर आईजी मुख्यालय 30 अक्टूबर को राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा गया है. लिखे पत्र में कहा गया है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय अंतर्गत (1) पीजी-01 (2) पीजी-02 और (3) पीजी पोर्टल में कुल 807 शिकायत लंबित पायी गयी है, जिनमें एक साल से अधिक समय से लंबित शिकायतों की संख्या 84 और छह माह से अधिक समय से लंबी शिकायतों की…

Read More