Author: News Desk

Ranchi. एडीजी प्रिया दूबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है. प्रिया दूबे वर्तमान में झारखंड पुलिस में एडीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित हैं. प्रिया दूबे के खिलाफ राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया है. प्रिया दूबे के पति आरपीएफ के तत्कालीन कमांडेंट संतोष दूबे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सीबीआई ने दर्ज किया था. इस मामले की जांच के बाद ही प्रिया दूबे के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सीबीआई ने राज्य सरकार को पत्र लिखा था, लेकिन तब राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई शुरू नहीं की थी. अब…

Read More

Ranchi. पहली और दूसरी जेपीएससी की परीक्षा में जबरदस्त धांधली की गयी. हाइकोर्ट में सीबीआई ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि लगभग 100 अभ्यर्थियों की कॉपी में ओवरराइटिंग कर न सिर्फ नंबर बढ़ाये गये, बल्कि उन्हें इंटरव्यू में भी ज्यादा नंबर दिये गये हैं. इस बात की पुष्टि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री) की जांच में भी हुई है. इसमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष व सदस्य राधा गोविंद नागेश और को-ऑर्डिनेटर परमानंद सिंह की काफी महत्वपूर्ण भूमिका थी. हाईकोर्ट में सीबीआई द्वारा दी गयी इस जानकारी के बाद सरकार…

Read More

Jamshedpur. नियम को ताक पर रखकर नर्सिंग होमों के संचालन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसको लेकर सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी ने पांच टीम गठित की है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर जांच करेगी और प्रत्येक शनिवार को सिविल सर्जन को रिपोर्ट सौंपेगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। सिविल सर्जन ने कहा कि नर्सिंग होमों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसे देखते हुए जांच टीम गठित की गई है, जो लगातार जांच करेगी और प्रत्येक शनिवार को रिपोर्ट सौंपेगी। गोलमुरी व कदमा क्षेत्र में जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी व एनसीडी सेल की मौसमी…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह बाजार से शुक्रवार सुबह लोगों ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. हालांकि, उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहा. इधर, पुलिस थाने में युवक से पूछताछ कर रही है. लोगों ने बताया कि एक दिन पूर्व रतन ज्वेलर्स के मालिक टुनटुन प्रसाद का भी मोबाइल दुकान से चोरी हो गया था. शुक्रवार की सुबह दो युवक बाजार में संदिग्ध अवस्था में घूमते देखे गए. थोड़ी देर बाद इन लोगों ने एक व्यक्ति की जेब से मोबाइल चुराने का प्रयास किया. इसी दौरान…

Read More

Jamshedpur. आरटीआई कार्यकर्ता की मांग पर उप सचिव विष्णु कांत राय ने इंडस्ट्रियल एरिया से सटकर बनाए जा रहे आशियाना के बहुमंजिला अपार्टमेंट निर्माण की जांच का आदेश डीसी को दिया है. आदित्यपुर के वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता प्रो सुरेंद्र कुमार महतो ने 18 सितंबर को सरकार के संबंधित अधिकारियों को मेल के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन इस बहुमंजिली इमारत की जांच की मांग की थी. वहीं, स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन पहले ही जांच के आदेश दे चुके हैं. मंत्री ने अपने आदेश में कहा था कि नियम कानून को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा…

Read More

Ranchi. भाजपा विधायक दल के नेता व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी की संपत्ति का ब्यौरा एसीबी (भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो) जुटा रही है. ACB उनकी पत्नी कल्याणी देवी के नाम से खरीदी गयी अचल संपत्ति की भी जानकारी जुटाने में लगी है. इसके लिए एसीबी ने रांची के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में पत्र लिखा है. एसीबी ने रजिस्ट्री ऑफिस से यह जानकारी मांगी है कि अमर कुमार बाउरी और कल्याणी देवी के नाम पर कितनी अचल संपत्ति खरीदी गयी है. एसीबी ने दोनों के पैन नंबर भी रजिस्ट्री ऑफिस को दिये हैं. एसीबी से पत्र मिलने के बाद रांची के…

Read More

Jamshedpur. बीआईटी में पढ़ने वाले जमशेदपुर के सौरभ सुमन ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले उसने एक कागज के टुकड़े पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. सुसाइड नोट में लिखा था-थैंक्यू पापा, थैंक्यू मम्मी, थैंक्यू प्रिंस चाचू… मुझे इतना सपोर्ट करने के लिए, इतना पढ़ाने के लिए, अब मुझसे नहीं हो पा रहा है. पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में लिखी बातों से ऐसा लगता है कि वह पढ़ाई ढंग से नहीं कर पा रहा था या उस पर जबरन इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दबाव डाला जा रहा था. पढ़ाई का…

Read More

Chaibasa. कोल्हान जंगल में भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ संचालित अभियान में टोन्टो/गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेस्डाकोचा और हुसिपी के आसपास जंगली/पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली कैंप को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया है. साथ ही टोन्टो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरू और लोवाबेड़ा में कैंप से दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए हैं. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित माकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में हैं. इसके लेकर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर व…

Read More

Jamshedpur:   उपायुक्त द्वारा नगर निकायों में नक्शा विचलन कर कराये गए निर्माण कार्य ,उनके विरूद्ध अबतक की गई कार्रवाई की समीक्षा  एनजीटी के नियमों का उल्लंघन एवं नक्शा विचलन के विरूद्ध सख्ती के दिए निर्देश दलमा वन्य आश्रयणी क्षेत्र के ईको सेंसेटिव जोन तथा स्वर्णरेखा नदी के तट पर किसी भी तरह से आधारभूत संरचना का निर्माण एनजीटी के गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए नहीं होना चाहिए । नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई किया जाएगा… ये बातें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त  मंजूनाथ भजन्त्री ने आधारभूत संरचना निर्माण में एनजीटी गाइडलाइन के अनुपालन…

Read More

Ranchi. पूर्व सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुमका के हंसडीहा मॉब लिंचिंग मामले को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोला है. बाबूलाल ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झूठ बोलने की आदत से मजबूर हैं. कहते हैं कि उनके शासन में प्रदेश में मॉब लिंचिंग की एक भी घटना नहीं हुई है, जबकि उनके जिले में ही आदिवासी युवक की सरेराह हत्या कर दी गयी है. हेमंत सोरेन सिर्फ अपने घोटालों को छिपाने के लिए आदिवासी समाज को ढाल बना रहे हैं, जबकि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों को समझकर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए. उन्होंने कहा…

Read More